एक्सप्लोरर

UP News: BJP पार्षद-मेयर के बीच बढ़ी तनातनी, इस मुद्दे को लेकर बैठक में हुआ बवाल

UP News: सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले कई दिनों से पार्षदों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. जिसे देखते हुए महापौर ने रविवार को बीजेपी पार्षदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें जबर्दस्त गुटबाजी दिखाई दी.

UP Politics: लखनऊ में सफाई के ठेकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ही आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पार्षदों का एक गुट चाहता है कि कूड़ा प्रबंधन का काम निजी कंपनियों को दिया जाए. जबकि नालियों और सड़कों की साफ सफाई का काम पहले की तरह ही ठेकेदारों को दिया जाए. वहीं एक गुट ऐसा है जो सफाई के सारे कामों को बड़ी कंपनियों को दिए जाने के पक्ष में दिखाई दे रहा है. मेयर सुषमा खर्कवाल भी बड़ी कंपनियों को ठेके देने के पक्ष में हैं.. 

सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले कई दिनों से पार्षदों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. जिसे देखते हुए महापौर ने रविवार को बीजेपी पार्षदों की बैठक बुलाई थी इस बैठक में पार्षदों ने सफाई के मुद्दे को उठाया लेकिन, महापौर ने कहा कि इस तरह मुद्दे को भटकाने की कोशिश न की जाए और तैयारियों पर बात हो. जिसके बाद बैठक में ज़बरदस्त हंगामा होने लगा. बात इतनी बढ़ी कि महापौर सुषमा खर्कवाल अपनी सीट से जाने लगी. हालांकि बाद में दूसरे पार्षदों ने मामले को संभाला.

बीजेपी पार्षदों में दिखी गुटबाजी 
पार्षदों ने नगर निगम का नया दफ्तर बनाने की मांग पर कहा कि शहर के विकास के बजट से बिल्डिंग का निर्माण कराना ठीक नहीं होगा. इसलिए शासन से इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान कराना चाहिए. वहीं पार्षद नागेंद्र सिंह ने सफाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर सड़कों और नालियों के निर्माण और सफाई नहीं होगी तो चुनाव में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है. 

इससे पहले 22 अगस्त को भी इसी तरह की एक बैठक हुई थी, जिसमें सफाई के ठेकों को लेकर महापौर को घेरने की कोशिश की गई थी. इस दौरान बीजेपी के पार्षदों व पार्षद पतियों ने सफाई का काम निजी कंपनियों को देने पर आपत्ति जताई थी. इस पर बीजेपी दल के उपनेता सुशील तिवारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा और पूछा कि किस के आदेश पर सभागार का आवंटन किया गया था. इस चिट्टी में पार्षद पतियों और पार्षद बेटों को बाहरी बताया गया था. 

इसके जवाब में सरोजिनीनगर के पार्षद राम नरेश रावत ने भी पत्र लिखा और सुशील तिवारी पर निशाना साधते हुए उनके उपनेता पद पर सवाल उठाए और पूछा कि नगर निगम के किस अधिनियम में उपनेता पद का जिक्र है.

अखिलेश यादव और कांग्रेस में बढ़ रही दूरी! सपा नेता के बयान से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget