एक्सप्लोरर

लखनऊ में 31 घंटे तक इमारत में लगी रही आग, 105 कर्मी चारों ओर से करते रहे पानी की बौछार

Lucknow News: लखनऊ के लाटूश रोड पर स्थित चार मंजिला रिहाईशी इमारत में बने गोदाम में भीषण आग लग गई. करीब 31 घंटों की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के लाटूश रोड पर स्थित चार मंजिला रिहाईशी इमारत में बने गोदाम में भीषण आग लग गई. जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. ये आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 31 घंटे लग गए. बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था, जिसकी वजह से आग को बुझाने में इतनी दिक्कत आई. 

इस आग के बाद सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि इससे आसपास के घरों को नुकसान न हो. आग वहां तक न फैल पाए इसके लिए एसडीआरएफ और हरदोई तक से फायर यूनिट बुलानी पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग को बुझाने में 105 दमकलकर्मी जुटे रहे. इस दौरान हज़रतगंज के फायर ऑफ़िसर रामकुमार रावत को चोटें भी आई हैं. 

चार मंजिला गोदाम में लगी आग
बताया जा रहा है कि ये गोदाम लखनऊ के व्यापारी संजय जायसवाल का है. इस गुरुवार की सुबह क़रीब नौ बजे इस चार मंजिला गोदाम में अचानक आग लग गई. इस गोदाम में प्लास्टिक का कूलर और झालर भरी हुई थी. आसपास के लोगों ने जब आग की लपटें देखीं तो शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेने शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. 

प्लास्टिक में लगी आग की वजह से आसपास के लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया. हवा में इतना काला धुआं हो गया कि आधे किमी के दायरे तक लोगों सांस नहीं ले पा रहे थे. आग आसपास के इलाके में न फैल पाए ये सबसे बड़ी चुनौती थी. ऐसे में गोदाम के चारों ओर 16 दमकल की गाड़ियां लगाई गईं थी जो लगातार पानी डाल रही थी, इसके साथ ही बिल्डिंग के ऊपर से भी पानी डाला जा रहा था. 

यूपी में बारिश का कहर, अलग-अलग हादसों में 8 की मौत, कई घर गिरे, 300 गांवों की बिजली कटी

चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह तक किसी तरह आग पर क़ाबू पाया गया लेकिन फिर आग पूरी तरह शांत नहीं हो पाई थी. शाम चार बजे तक गोदाम से सारा सामान निकाला गया. जिसके बाद कहीं जाकर पानी डालने का काम रोका गया. इस आग में लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया. जबकि एक फ़ायर ऑफिसर को भी चोट आई है. 

आग बुझाने के दौरान सीएफ़ओ रामकुमार रावत हाइड्रोलिक प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़े थे, लेकिन नीचे उतरते वक्त टकराने की वजह से उनकी बाई आंख में चोट लग गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget