एक्सप्लोरर

लखनऊ में PDA पाठशाला पर दर्ज हुई FIR, अवैध तरीके से विद्यालय चलाने को लेकर की थी शिकायत

Lucknow News: प्रधानाध्यापक के अनुसार, शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय उमरभारी को कम नामांकन के कारण एक महीने पहले पास के बढ़ौली विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था.

प्राथमिक स्कूल मर्जर के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीडीए पाठशालाएं चलाने का आह्वान किया था. जिसके बाद बड़ी संख्या में अलग-अलग जनपद में पीडीए पाठशालाएं शुरू हुई थीं. उसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में चल रही पीडीए पाठशाला पर अब FIR दर्ज हो गई है.

राजधानी लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के उमरभारी गांव स्थित एक बंद प्राथमिक विद्यालय में पीडीए पाठशाला चल रही थी जिसे उसके प्रधानाध्यापक ने अवैध तरीके से निजी विद्यालय चलाने का आरोप लगाया है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा ने सैरपुर थाने में तहरीर दी थी जिसके बाद FIR हुई है. प्रधानाध्यापक के अनुसार, शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय उमरभारी को कम नामांकन के कारण एक महीने पहले पास के बढ़ौली विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था. जिसके बाद 1 जुलाई 2025 से विद्यालय का संचालन बढ़ौली में हो रहा है, जबकि उमरभारी का विद्यालय परिसर बंद है. इसमें परिसर की एक चाभी प्रधानाध्यापक और दूसरी सफाई के लिए नियुक्त रसोइया मालती के पास है, जो विद्यालय से सटे पंचायत भवन में रहती हैं.

तहरीर के अनुसार, कुछ अज्ञात और अनधिकृत व्यक्तियों ने विद्यालय का ताला तोड़कर परिसर में एक अवैध विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया. जिसमे पूजा शुक्ला को बच्चों को पढ़ाते हुए देखा जा सकता है. प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा का कहना है कि न तो शिक्षा विभाग और न ही जिला प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति ली गई है.

इस पूरी घटना की सूचना उन्होंने 1 अगस्त को विभागीय अधिकारियों को दी, जिन्होंने तत्काल स्कूल परिसर को फिर से सील करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए.

पीडीए पाठशाला का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा- पूजा शुक्ला

इस मामले में PDA पाठशाला चला रही सपा नेता पूजा शुक्ला और अन्य मुकदमा दर्ज हुआ है. इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 324 (4 ) और 329 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस एफआईआर पर पूजा शुक्ला ने कहा कि पीडीए पाठशाला का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा, प्रदेश सरकार द्वारा मुकदमे लगाकर निरंतर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को डराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जब तक शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूल पुनः नहीं शुरू हो जाते तब तक PDA पाठशाला जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget