एक्सप्लोरर

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पतंगबाजी, उड़ाए PM मोदी-CM योगी की तस्वीर वाले पतंग

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दीपावली की अगली सुबह मंगलवार को अलग ही अंदाज में नजर आए. वह लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी के साथ पतंग उड़ाते नजर आए.

Lucknow Kite Flying: सियासत में विरोधियों के पेंच काटने वाले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) मंगलवार को आसमान में उड़ती पतंगों के पेंच काटते नजर आए. डिप्टी सीएम ने 'दीपावली और जमघट के अवसर पर पतंगबाजी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ओल्ड काइट फ्लाइंग एसोसिएशन ( Old Kite Flying Association) लखनऊ (Lucknow) की तरफ से गोमती किनारे छठ पूजा (Chhath Puja) स्थल पर इसका आयोजन किया गया था.

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी के चित्र वाले पतंग उड़ाए गए

आसमान में उड़ती रंग बिरंगी पतंगों पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कमल के फूल के चित्र बने हुए थे.  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पतंग उड़ाना शुरू किया तो बमुश्किल पांच मिनट में ही दो पेंच भी काट दिए. जब उनसे पूछा कि किसके पेंच काट रहे है तो हंसते हुए बोले कि विरोधी दल की पतंग उड़ा रहे हैं. हालांकि उन्होंने तुरंत ही ये भी कह दिया कि इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. जमघट के दिन सबको मिलकर हर्षोल्लास से इस त्योहार को मनाना चाहिए.

पतंगबाजी की पुरानी यादें ताजा करते दिखे ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ की बड़ी पुरानी परंपरा है कि दिवाली के बाद जमघट के दिन सभी लोग इकट्ठा होकर पतंग उड़ा कर लुफ्त उठाते हैं. उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आसमान में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चित्रों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि जब वह मंत्री नहीं थे तब शाम को अक्सर लखनऊ में इकट्ठा होकर पतंग उड़ा लेते थे लेकिन अब व्यस्तता है तो नहीं कर पाते. उन्होंने कहा, 'आज बहुत अच्छा लगा डोर पकड़कर. पुराने दिन याद आ गए. पतंग को नचाना टेढ़ा काम है, हम नचा भी लेते हैं.' डिप्टी सीएम के साथ कार्यक्रम में पहुंची उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने कहा कि जब वे लोग महानगर वाले घर में रहते थे तब अक्सर पतंग उड़ाते देखा. लेकिन इस बार बहुत समय के बाद पतंग उड़ाई है.

ये भी पढ़ें -

Gola By-Election 2022: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में लगने लगा दिग्गजों का जमावड़ा, सपा के बाद पहुंचेंगे BJP के कई बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget