एक्सप्लोरर

Yogi Swearing-in Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण के लिए दुल्हन की तरह सजा लखनऊ, एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम तक भव्य हैं तैयारियां

आज शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे. लखनऊ में शपथ समारोह को खास बनाने के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं.

Yogi Swearing-in Ceremony: उत्तर प्रदेश के लिए आज काफी अहम दिन है. दरअसल आज योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह का होगा. योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कैबिनेट में शामिल होने वाले कई मंत्री भी शपथ लेगें. वहीं शपथ सेरेमनी को बेहद खास बनाने के लिए लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

योगी के शपथ समारोह के लिए दुल्हन की तरह सजा लखनऊ

बता दें कि आज नवाबों की नगरी लखनऊ की खूबसूरती और ज्यादा नजर आ रही है. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए पूरे लखनऊ सजा-धजा हुआ है. यहां के लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाला रास्ता पोस्टर और होर्डिंग और झंडों से पटा हुआ है. इतना ही नहीं इकाना स्टेडियम के पूरे मार्ग पर 5 हजार छोटे-बड़े फूलों के गमले रखे गए हैं. सड़कें भी रंग-रोगन होकर काफी खूबसूरत दिख रही हैं. लखनऊ में 130 चौराहों को खास तरह से सजाया गया है. चौराहों पर बने फव्वारे भी गमले और लाइट से सजे हुए हैं. इनके अलावा 2 हजार से ज्यादा स्पाइनल लाइट और 200 से ज्यादा पेड़ों पर झालर की लाइटें लगाई गई हैं.

योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आयोजन स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, ''उत्तर प्रदेश पुलिस के करीब 8000 कर्मियों, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के साथ-साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और अन्य जैसी विशेष इकाइयों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.'' पूरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एंटी ड्रोन टीम इकाना स्टेडियम और लखनऊ में आसमान से निगरानी करती रहेगी. वहीं सभी ऊंची इमारतो से भी पैनी नजर रखी जा रही है.

लखनऊ में बीजेपी समर्थकों का जुटना हुआ शुरू

लखनऊ के अटल स्टेडियम में तो अभी से बीजेपी समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है. समर्थक ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं. इतना ही नहीं योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए बसों में भरकर कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: PM मोदी के अलावा कई राज्यों के सीएम, उद्योगपति और संत, पढ़ें- योगी के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों की लिस्ट

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज पहुंचेंगे

योगी आदित्यनाथ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष बीजेपी नेता, उद्योगपति, संत हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और देश के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया.

ये भी पढ़ें

Yogi Cabinet 2.0: योगी के साथ 46 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 7 महिलाओं को भी मिल सकता है मौका, डिप्टी सीएम को लेकर है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget