एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह आलीशान बनाने की तैयारी, जानें- क्या है प्लान

Charbagh Railway Station: लखनऊ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में 494 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के मुताबिक पुनर्विकास का काम जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा.

Charbagh Railway Station Makeover: गोरखपुर (Gorakhpur) के बाद अब लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) का भी कायाकल्प करने की तैयारी शुरू हो गई है. चारबाग रेलवे स्टेशन देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में से आता है. जहां से बड़ी संख्या में रेल यात्री सफर करते हैं. इस रेलवे स्टेशन का अब मेकओवर (Railway Staion Makeover) किया जाएगा. दिलचस्प बात ये हैं कि ये बदलाव मुख्य भवन में बिना किसी बदलाव के किया जाएगा. इस भवन की विरासत को बरकरार करते हुए इसके मेकओवर की तैयारी की गई है.

लखनऊ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में 494 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी. जिसके लिए 2025 का लक्ष्य रखा गया है. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि चारबाग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा. 

ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा का पालन

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारियों ने कहा, परियोजना में 12.23 एकड़ वाणिज्यिक भूमि पार्सल के साथ चारबाग और लखनऊ दोनों स्टेशनों का पूर्ण एकीकृत विकास शामिल है. आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा, रेलवे स्टेशन का डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का पालन करेगा, जीवन चक्र लागत न्यूनीकरण दृष्टिकोण का पालन करेगा. 

सुधीर कुमार ने कहा कि चारबाग रेलवे स्टेशन के मौजूदा भव्य स्टेशन (मुख्य भवन) की विरासत को बरकरार रखा जाएगा, जबकि मान्यवर कांशी राम स्मारक स्थल की ओर पीछे के प्रवेश में आधुनिक वास्तुकला डिजाइन होगा. इस स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा. इसमें यात्रियों के लिए इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं दी जाएंगी. पिछले हफ्ते रेलवे ने 612 करोड़ रुपए की लागत से गोरखपुर स्टेशन के मेकओवर की घोषणा की थी.

आपको बता दें कि इस रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर पर नया स्टेशन बनाया जाएगा. यहां पर नई सिग्नलिंग व्यवस्था के जरिए ट्रेनों का संचालन होगा. इसके अलावा दो अतिरिक्त प्लेटफार्म पर लाइनें तैयार की जाएगी, इसके अलावा इस स्टेशन पर 12 एस्केलेटर और लिफ्ट होंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी. 

ये भी पढे़ं- सपा सांसद बोले- 'BJP के नेता छूते थे मुलायम सिंह यादव का पैर', नेताजी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget