एक्सप्लोरर

सपा सांसद बोले- 'BJP के नेता छूते थे मुलायम सिंह यादव का पैर', नेताजी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का किया ये दावा

Padma Award: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुरादाबाद (Moradabad) से सांसद एसटी हसन (ST Hassan) ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को लेकर बड़ा दावा किया है.

Padma Vibhushan Award: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) दिया जाएगा. इसपर लोकसभा (Lok Sabha Elections) में सपा के नेता और मुरादाबाद (Moradabad) से सांसद एसटी हसन (ST Hassan) की प्रतिक्रिया आई है. 

सपा के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने नेताजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने पर कहा है, "नेताजी का व्यक्तित्व बहुत बड़ा था. आज उनकी कमी दिख रही है. पद्म विभूषण उनको मिल रहा है हम भारत रत्न की मांग करते हैं. मुलायम सिंह यादव ने हिन्दू मुसलमान सौहार्द को आगे बढ़ाया था. इसके साथ ही नेताजी सभी लोगों को साथ लेकर चले. उनका सम्मान न सिर्फ पार्टी के लोग करते थे बल्कि विरोधी लोग भी करते थे."

Padma Award: मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहेंगे परिवार के ये लोग

टूटेगा ये रिकॉर्ड
सपा सांसद ने दावा किया, "बीजेपी के नेता भी उनका पैर छूते थे." वहीं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर एसटी हसन ने कहा, "लोकसभा चुनाव में सपा इस बार बेहतर लड़ेगी. नेताजी के नेतृत्व में हमने 39 सीट जीती थी. इस बार उससे ज्यादा जीतेंगे." वहीं आजम खान के परिवार को लेकर सपा नेता ने कहा, "आजम परिवार को परेशान किया जा रहा है. अब्दुल्ला की सदस्यता को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है हमे उम्मीद है उन्हें राहत मिलेगी."

बता दें कि दिवंगत मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा. बुधवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा. ये कार्यक्रम शाम पांच बजे होगा. पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे.

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की पूर्व पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी. इसमें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर में बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget