एक्सप्लोरर

Lucknow Building Collapse: लखनऊ हादसे में तबाह हो गई पूरी गृहस्थी, न कपड़े बचे न खाने-पीने का सामान, दर्द सुनकर रो उठेगा दिल

Lucknow News: अपार्टमेंट के साथ यहां रहने वालों की पूरी गृहस्थी जमींदोज हो गई और अब वो दर-दर के लिए भटकने को मजबूर हो गए हैं. न किसी के पास पहनने को कपड़े हैं न सोने के लिए बिस्तर.

Lucknow Building Collapse Update: लखनऊ के वजीर हसन रोड पर ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरे अलाया अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बेहाल हैं. इनमें कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अब रहने का कोई ठौर-ठिकाना नहीं रहा है, तो कई लोग यहां किराए पर रह रहे थे. अपार्टमेंट के साथ उनकी पूरी गृहस्थी जमींदोज हो गई और अब वो दर-दर के लिए भटकने को मजबूर हो गए हैं. न किसी के पास पहनने को कपड़े हैं न सोने के लिए बिस्तर, न खाने पीने के लिए सामान है और न ही बर्तन. ये लोग अब दूसरों पर आश्रित हो गए हैं. 

लखनऊ में जब अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरी तो ये सिर्फ एक इमारत नहीं थी, यहां कई लोगों को आशियाने थे. इस इमारत के साथ इन लोगों के सपने, जिंदगी की जरुरतें सब जमींदोज हो गए. इन लोगों के पास कुछ नहीं बचा है. टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप सब तबाह हो चुके हैं. सभी को मलबे में दबे अपने जेवर और रुपयों की भी चिंता है. कुछ लोगों का ये भी आरोप है कि मलबा हटाने के दौरान उनके जेवर गायब कर दिए गए हैं. अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित सभी लोग मलबे के आसपास डटे हुए हैं. 

40 साल की शिक्षिका अब भी गायब

अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर पर रहने वाली 40 साल की शिक्षिका शबाना भी गायब हैं. उसके परिवार वाले भी मौके पर ही मौजूद हैं. उन्हें आशंका है कि शबाना अपार्टमेंट में अपने फ्लैट पर ही थी. हालांकि, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अभी तक शबाना को तलाशने में सफलता नहीं मिल सकी है. उधर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर घटनास्थल पहुंचकर मलबा हटाने के काम का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों की परेशानियां सुनकर उनके समाधान की कोशिश कर रहे हैं.

पीड़ितों का दर्द सुनकर रो उठेगा दिल

आज जब डीएम सूर्यपाल गंगवार मौके पर पहुंचे तो तमाम पीड़ितों ने उनसे अपना दुखड़ा रोया. अपने सामान की सुरक्षा पर बात की तो रहने और खाने-पीने के इंतजाम करने की भी गुहार लगाई. डीएम ने पीड़ितों की बात सुनी और सांत्वना जताते हुए उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया. डीएम ने पीड़ितों के घरेलू और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए एक कमेटी बना दी है. मलबे से निकलने वाले सारे सामान की उनके मालिकों की मौजूदगी में लिस्ट बनाकर उसे सुरक्षित रखने के लिए जगह का भी इंतजाम करा दिया है.

मलबे से सामान निकालने और सुरक्षित रखने की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे किसी का कोई भी सामान गायब न हो. डीएम ने लोगों के रहने और खाने के इंतजाम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढे़ं- Bageshwar Dham: हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा उठाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री, जानें- वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget