एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा उठाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री, जानें- वजह?

Bageshwer Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री जब सीएम योगी से मिलने जाएंगे तो उनके साथ निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा भी रहेंगे. ये एक अनौपचारिक मुलाकात होगी.

Bageshwer Dham: हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा उठाने के बाद बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shasti) जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री लखनऊ (Lucknow) आकर सीएम योगी से मुलाकात करेंगे. अगले 2-3 तीन दिनों के बीच दोनों की मुलाकात हो सकती है. धीरेंद्र शास्त्री ने सीएम योगी से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है. माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को सीएम योगी से मुलाकात का समय मिल सकता है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री जब सीएम योगी से मिलने जाएंगे तो उनके साथ निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा भी रहेंगे. धीरेंद्र शास्त्री अनौपचारिक तौर पर सीएम योगी से मिलना चाहते हैं. इस दौरान वो 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए सीएम योगी को आमंत्रित भी करेंगे और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी से औपचारिक तौर पर अनुरोध भी करेंगे. बागेश्वर बाबा ने सीएम योगी से मिलने के लिए शुक्रवार 27 जनवरी का समय मांगा था. 27 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ दौरे पर रहेंगे, इसलिए उस दिन मुलाकात संभव नहीं होगी. 

माघ मेले में भी जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर बाबा 2 फरवरी को प्रयागराज के माघ मेले में भी आएंगे. खबर के मुताबिक वो सुबह 8 बजे ही माघ मेले में आ जाएंगे और मेले में त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाएंगे. इस दौरान वो मेले में आए कई संत महात्माओं से भी मुलाकात करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के साथ भी कई दूसरे संतों के पंडाल में भी जाएंगे और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर संतों का समर्थन व उनसे आशीर्वाद लेंगे. इस दौरान खाक चौक के शिविर में तमाम संत महात्माओं से परिचर्चा भी करेंगे. माना जा रहा है कि बागेश्वर बाबा राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं. 

हिन्दू राष्ट्र की मुहिम को बढ़ाएंगे आगे

बागेश्वर बाबा हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए माघ मेले में आएंगे. उनकी इस मांग को विश्व हिंदू परिषद से समर्थन मिला है, जिसके बाद वो काफी उत्साहित हैं. 25 जनवरी को हुए संत सम्मेलन में संतो ने एक स्वर में बागेश्वर बाबा का समर्थन किया था. ज्यादातर संतो ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किये जाने की उनकी बातों का समर्थन किया था. जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री माघ मेले आकर इस समर्थन के लिए आभार भी जताएंगे. 

धीरेंद्र शास्त्री को 2 फरवरी को प्रयागराज के मेजा इलाके में शीतला महोत्सव में भी शामिल होना है. ये कार्यक्रम प्रयागराज के मेजा इलाके में होगा. बागेश्वर बाबा इस कार्यक्रम में करीब 3 से 4 घंटे तक रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Watch: बांदा में विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा, देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget