एक्सप्लोरर

हरदोई: साथ जी नहीं सके तो प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, गांव के बाहर कर डाला ये कांड

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गहन तफ्तीश शुरू कर दी है.

हरदोई, एबीपी गंगा। हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के पेड़वा गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला एक प्रेमी जोड़ा इस तरह अपनी जिंदगी की जंग हार जाएगा शायद ही किसी ने ये सोचा होगा. जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी एक साथ रह नहीं पाए तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

लड़की की कुछ समय बाद ही शादी होनी थी और बात चल रही थी. परिवारवालों ने दोनों का मिलना-जुलना क्या बंद करवाया, दोनों फांसी के फंदे पर ही झूल गए. एक ही पेड़ पर, एक ही डाल पर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया.

गांव निवासी एक प्रेमी युगल के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था. दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे, लेकिन परिजन शादी को लिए राजी नहीं थे. इसी बीच लड़की की शादी की बात दूसरी जगह होने लगी. उधर, परिजनों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी. दोनों एक ही गांव से थे ऐसे में परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. यही बात दोनों नागवार गुजरी और दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया. दोनों चुपचाप निकल कर गांव के बाहर खेत पर पहुंचे और पेड़ की एक ही डाल पर लटक कर जान दे दी.

हरदोई: साथ जी नहीं सके तो प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, गांव के बाहर कर डाला ये कांड

इधर, गांव में जब दोनों के लापता होने की चर्चा चली तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. खोजबीन के दौरान जब ‌‌परिजन खेत की तरफ गए तो फांसी के फंदे पर दोनों को झूलते हुए देख उनके होश उड़ गए. एएसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया है कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल जारी है.

प्रेमिका की खातिर पूरे परिवार को खत्म करनेवाला अपना ही बेटा निकला मास्टर माइंड...पढ़ें सनसनीखेज मर्डर स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget