संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने संजय निषाद को सपा के साथ शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद दूसरा दरवाजा खटखटाना चाहते हैं तो ये उनका फैसला होगा.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. जिसमें उन्होंने दूसरा दरवाजे पर जाने की बात कही थी. शिवपाल यादव ने संजय निषाद को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि अभी हम कुछ नहीं बता सकते है, ये पार्टी की रणनीति है.
शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर देहात में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी. सपा नेता से जब मंत्री संजय निषाद के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "ये तो उनका फैसला है. उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में क्या काम किया है, यह आप सभी ने देखा होगा. जनता ने भी उनके कामकाज को देखा है. अगर वो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं तो ये उनका निर्णय होगा.
यह भी पढ़ें: यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
सपा के साथ आएंगे संजय निषाद?
संजय निषाद को सपा में शामिल करने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि इन सब पर फैसला पार्टी लेती है. इस पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं. ये पार्टी की रणनीति का सवाल है. इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते हैं. वहीं ओम प्रकाश राजभर पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वो कब क्या बोलते हैं, उस पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है.
सनातन विरोधी होने के आरोपों पर जवाब
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरे पर शिवपाल यादव ने कहा कि अपने अपने दलों की बैठक करने और बातचीत करने का सभी को अधिकार है. सपा के सनातन विरोधी होने के आरोपों पर शिवपाल ने कहा कि "हम लोग सेक्युलर हैं और हमारा जो पीडीए संगठन हैं उसी पर चलते हैं. ये लोग तो ढोंग करते हैं.
भारतीय जनता पार्टी ढोंग करती हैं, ये असली सनातनी नहीं हैं. आप देख ही रहे हो कि ये क्या-क्या कर रहे हैं. बेईमानी, भ्रष्टाचार, भगवान राम के मंदिर की जिन्होंने चोरी कर ली है तो कैसे उनसे मान सकते हैं ये सनातन है. हम लोग हम लोग सब ईश्वर को मानने वाले लोग हैं.
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई






















