एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: Facebook पर ‘शिव वर्मा’ बना कासिब पठान, प्यार का जाल, रेप और धर्म बदलवाने की सनसनीखेज साजिश

Shahjahanpur News:पीड़ित युवती के मुताबिक दो साल पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘शिव वर्मा’ नाम की फर्जी आईडी के जरिए उसकी मुलाकात कासिब पठान से हुई. आरोपी ने धोखे से उसका विश्वास जीता.

उतर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके बाद पूरे शहर में हडकम्प मच गया है. पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ रेप,ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया. जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप है. यही नहीं आरोपी ने डेढ़ दर्जन युवतियों के साथ इस तरह का धोखा किया है.

पीड़ित युवती के मुताबिक दो साल पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘शिव वर्मा’ नाम की फर्जी आईडी के जरिए उसकी मुलाकात कासिब पठान से हुई. आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए माथे पर तिलक, हाथ में काला धागा और हिंदू देवी-देवताओं की कसमों का सहारा लेकर उसका विश्वास जीता. शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और छिपे कैमरे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

किराए के कमरे में दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि कासिब ने शाहजहांपुर के सिंजई मोहल्ले में किराए का कमरा लिया, जहां वह ‘शिव वर्मा’ बनकर उससे से बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. एक दिन मोबाइल जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कासिब, उसका भाई कैफ और एक अन्य व्यक्ति अखिल (पुत्र फिरोज उर्फ गुड्डू) मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और धर्मांतरण की साजिश रच रहे हैं. आरोपी के फोन में सैकड़ों लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी मिले, जिसके बाद इस साजिश का खुलासा हुआ.

जबरन गर्भपात और धर्मांतरण का दबाव

यही नहीं पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर कासिब, उसके भाई, पिता, बहन और मां ने मिलकर उस पर गर्भपात का दबाव बनाया. विरोध करने पर कासिब ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे तीन महीने का गर्भ गिर गया. इसके बाद उसे जबरन मुस्लिम बनने और जबरन उसके साथ रहने के लिए मजबूर किया गया. इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं.

हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

मामले की जानकारी सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने चौक कोतवाली के बाहर उग्र प्रदर्शन किया और इसे “लव जिहाद” का संगठित षड्यंत्र करार दिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस-प्रशासन अभी चुप

उधर अभी इस मामले में किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने कोई प्रतिर्किया नहीं दी है. जिस कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, साथ ही इसे कुछ लोग छांगुर बाबा गैंग से भी जोड़ रहे हैं.

(शाहजहांपुर से कौशलेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget