एक्सप्लोरर

नाम छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया, लड़की की शादी के बाद किया रेप, 'लव जिहाद' मामले में युवक गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि युवक ने रेप की घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है. आरोपी मुन्ना खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्जकर शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक मुन्ना खां पर आरोप है कि उसने हिन्दू बनकर एक विवाहित 21 साल की महिला को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे किडनैप कर ले जाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया, "गुरुवार को 21 वर्षीय महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को महोबा शहर के ही एक मुहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक मुन्ना खां (25) गिरफ्तार कर लिया गया और उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया."

प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया, "शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली 21 साल की एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मुन्ना खां नामक युवक हिन्दू बनकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था. इसी दौरान आठ दिसंबर 2020 को बिरादरी के लड़के से उसकी शादी हो गयी और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी."

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

पीड़िता के अनुसार उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को वह दिल्ली से अपने मायके आयी और उसी दिन मुन्ना उसे किडनैप कर उरई स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसे 14 दिन रखकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहीं (उरई में) पर उसके हिन्दू न होने का उसे पता चला.

एसएचओ ने कहा, "महिला का आरोप है कि युवक ने रेप की घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया." दुबे ने बताया कि आरोपी मुन्ना खां के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

आयशा की मौत के बाद दहेज के खिलाफ उठी आवाज, लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद धर्मगुरू ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget