एक्सप्लोरर

UP Politics: थर्ड फ्रंट पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, 2024 को लेकर किया ये दावा

UP Politics: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने थर्ड फ्रंट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार 3 महीना, 6 महीना से ज्यादा नहीं चल पाई थी.

Loksabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा थर्ड फ्रंट की बात करने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि थर्ड फ्रंट (Third Front) का भविष्य हम लोगों ने 1989 से देखा है, जब वीपी सिंह (VP Singh) ने सरकार बनाई थी. भ्रष्टाचार के खिलाफ तब कई दलों को जोड़कर तीसरा मोर्चा बनाया था. तीसरे मोर्चे की सरकार 3 महीना-6 महीना से ज्यादा नहीं चल पाई थी. ब्रजेश पाठक ने कहा कि एच डी देवगौड़ा, गुजराल जी ने भी तीसरा मोर्चा बनाया था, लेकिन तीसरे मोर्चे की बात वही समाप्त हो गई.

ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की अराजकता, गुंडई थी. उनकी सरकार में बहू बेटी की इज्जत आबरू खतरे में, खेत दुकान को लूटना, एक परिवार को आगे बढ़ाना, प्रदेश की जनता ने अपनी आंखों से देखा है. आज जनता ऐसी पार्टी के साथ है जो सर्वस्पर्शी है. 70 सालों में कोई गरीब आदमी को पक्का मकान नहीं दे पाया. इसी बुंदेलखंड में सपा के शासनकाल में ट्रेन से पानी आता था. आज हमारी सरकार में घर-घर शुद्ध जल मिल रहा है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर बीमारियां पीने के पानी से होती है, हमने उस समस्या को दूर किया. 

2024 को लेकर डिप्टी सीएम ने किया दावा
ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार ने मुफ्त इलाज, शौचालय दिया. भाजपा सरकार में गरीब आदमी के जीवन में बदलाव का काम हुआ है. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2024 में यूपी की सभी सीटो पर बीजेपी जीतेगी. इतिहास बनेगा तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. 

ओबीसी आरक्षण को लेकर मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए कोई तो बोलेगा. जब आजादी की लड़ाई हुई, देश का बंटवारा हुआ उस समय सब लोग इकट्ठा थे. किस ढंग से क्या नहीं हुआ, कत्लेआम हुआ, बॉर्डर पर लाशें लेकर ट्रेनें आती थी. तलवार से लोगों के सिर काटे जा रहे थे, उस समय कौन खड़ा था. ये लोग सिर्फ वोट के लिए बयानबादी करते हैं. 

सपा-बसपा पर पलटवार
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम तो उनके यहां भी जा रहे हैं जिनका हक मारा गया. तीन तलाक कानून पास हुआ तो किसके लिए? आधी आबादी के लिए, मुस्लिम समाज के लिए, ये पीएम मोदी ने किया किसी और ने नहीं किया. बृजेश पाठक ने सपा पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा तो आरक्षण के मुद्दे पर ना ही बोले. सपा के लोगों ने रिजर्वेशन के बिल की प्रतियां फाड़ी थी. चाहे महिला रिजर्वेशन हो या एससी एसटी का आरक्षण, ये मेरी आंखों के सामने की बात है. उन्होंने कहा कि यहां सब रंगे सियार हैं. इनका राजनीति में कोई मतलब नहीं है ये सिर्फ अपना पेट भरने के लिए राजनीति में आए हैं. 

जनता ने विपक्ष को नकारा
ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना काल आया तो मुसीबत में हम खड़े थे, गरीब का चूल्हा नहीं बंद होने दिया, उसे राशन दिया गया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस का कोई मतलब ही नहीं है. 37 सालों के बाद उत्तर प्रदेश में कोई सरकार रिपीट हुई है. 2022 हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुआ. 2022 में सभी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से एक मुहिम चलाई जिसे जनता ने नकार दिया. दोबारा हमने सीएम योगी के नेतृत्व में कमल चुनाव चिन्ह पर सरकार बनाई. 

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra से अखिलेश, माया ने किया किनारा तो राहुल गांधी ने दिया जवाब, कहा- वो भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget