एक्सप्लोरर

चुनाव में चर्चा बने रिमोट, रोबोट, फुटबॉल... जानिए क्या है कनेक्शन

लोकसभा चुनाव 2019 में ईवीएम पर रोबोट, सीसीटीवी कैमरा, कटहल, माउस, फुटबॉल भी चुनाव चिन्ह के रूप में देखने को मिल सकते हैं।

लैपटॉप, कंप्यूटर, माउस, रोबोट से लेकर फुटबॉल और कटहल तक का इस बार के आम चुनाव से गहरा नाता है। आप सोच रहे होंगे, भला इन सब का चुनाव से कैसा लिंक। तो उसके लिए हम बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में ईवीएम पर रोबोट, सीसीटीवी कैमरा, कटहल, माउस, फुटबॉल भी चुनाव चिन्ह के रूप में देखने को मिल सकते हैं।

37 नए चुनाव चिन्ह सूची में शामिल

दरअसल, चुनाव लड़ने के लिए करीब तीन दर्जन रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों के लिए चुनाव चिन्ह रिजर्व हो चुके हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने देशभर में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 37 नए चुनाव चिन्हों को अपनी मौजूदा सूची में जोड़ा है। इसके साथ यह संख्या अब 199 हो गई है। निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन के आखिरी दिन यह चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाते हैं। इस बार के चुनाव में ईवीएम पर पहली बार लैपटॉप, कंप्यूटर, माउस, रोबोट, सीसीटीवी कैमरा और टीवी रिमोट देखने को मिलेगा। साथ ही, चाय की केतली और कटहल के निशान पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना होगा।

नए फ्री चुनाव चिन्ह में शामिल

नए फ्री चुनाव चिन्हों में डंढल वाला सेब, ब्रेड टोस्टर, दरवाजे का हैंडल, ईयर रिंग, लेडीज पर्स, फुटबॉल, फुटबॉल खिलाड़ी, भाला फेंकते खिलाड़ी, लूडो, अदरक, किचन सिंक, चिमटा, हाथ ठेला, हेलिकॉप्टर, तुर्रा बजाता आदमी, रबर स्टैंप, पानी की जहाज, ट्यूबलाइट, सोफा, क्रिकेट स्टांप्स आदि शामिल हैं।

 कैसे फ्री सिंबल निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलता है?

  • निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करते वक्त फ्री सिंबल में से विकल्प देना होता है।
  • अगर सिंबल खाली होता है, तो मिल जाता है।
  • अगर सिंबल दो प्रत्याशियों ने मांगा है, तो उस स्थिति में लॉटरी निकाली जाती है।

ये भी जानना जरूरी है

  • दिल्ली में वर्तमान में कुल सात राष्ट्रीय दल, एक प्रादेशिक पार्टी (आम आदमी पार्टी) और 219 अन्य पंजीकृत राजनीतिक दल हैं।
  • केवल राष्ट्रीय दलों व प्रादेशिक राजनीतिक दलों का ही चुनाव चिन्ह निश्चित होता है।
  • उनके अलावा चुनाव लड़ने वाले अन्य राजनीतिक दल या निर्दलीय उम्मीदवारों को फ्री चुनाव चिन्ह में से सिंबल दिया जाता है।
  • पंजीकृत राजनीतिक दलों की संख्या बढ़ने के साथ ही फ्री चुनाव चिन्ह भी बढ़ाए जाते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget