एक्सप्लोरर

सिख दंगों पर पित्रोदा के विवादित बयान पर बोले राहुल- माफी मांगे, मेरी मां और मनमोहन ने भी माफी मांगी थी

1984 सिख दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर खड़े हुए विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अपने बयान पर सैम माफी मांगें। मेरी मां सोनिया और मनमोहन भी माफी मांग चुके हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। जहां बीजेपी इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है, तो वहीं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पित्रोदा के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा है कि 1984 दंगों पर को लेकर दिए बयान पर पित्रोदा माफी मांगे। एक फेसबुक पोस्ट में राहुल ने लिखा कि सिख दंगों का दर्द कभी भी नहीं भूला जा सकता है। इसे लेकर मेरी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी माफी मांग चुके हैं।

1984 की त्रासदी ने बहुत पीड़ा दी : राहुल

राहुल ने इस पोस्ट में लिखा, 'मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा जी ने जो कुछ कहा है वो पार्टी लाइन से पूरी तरह से अलग है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि 1984 एक ऐसी त्रासदी थी, जिसने बहुत पीड़ा दी। 1984 मामले में न्याय होना चाहिए, जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'

सिख दंगों पर क्या बोले थे पित्रोदा

बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो हुआ सो हुआ, आपने 5 सालों में क्या किया? दरअसल, गुरुवार को सैम पित्रोदा ने कहा था, 'अब क्या है 84 का? आपने (नरेंद्र मोदी) पांच साल में क्या किया, उसकी बात करिए। 84 में जो हुआ, वो हुआ।'

बीजेपी ने मेरा बयान तोड़ा-मरोड़ा: पित्रोदा

इस मामले पर विवाद खड़े होने के बाद सैम पित्रोदा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने उनका बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

सिखों से हाथ जोड़कर माफी मांगें राहुल-सोनिया : बीजेपी

उधर, इस मसले पर कांग्रेस पर हमलावर बीजेपी ने मांग की है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी सिखों से हाथ जोड़कर माफी मांगे। साथ ही, बीजेपी ने सैम पित्रोदा को पार्टी से तुरंत बर्खास्त करने की भी मांग की है। शुक्रवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पित्रोदा ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसकी तुलना राजीव गांधी की उस टिप्पणी से की जा सकती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget