एक्सप्लोरर

सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क का विवादित बयान, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन को बताया अपना आदर्श

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के संभल से सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने अतीक और शहाबुद्दीन का ज़िक्र करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया है.

Samajwadi Party News: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का विवादिय बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने अतीक अहम और शहाबुद्दीन को अपना आदर्श बताया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनकी क़ुर्बानी को बेकार नहीं होने देना है और भाजपा का सफ़ाया कर देना है. सपा प्रत्याशी ने ये बयान संभल में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में दिया जो अब वायरल हो रहा है. 

सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क ने बुलडोज़र को लेकर भी सीएम योगी पर हमला किया और कहा, वो बुलडोजर दिखाकर हमें डराना चाहते थे लेकिन हम अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते और इंशाअल्लाह..हम तुम्हारे इंजन को फेल करने का काम करेंगे. उन्होंने लोगों से कहा कि जियाउर्रहमान बर्क भी उसी तरह आपकी आवाज उठाएगा जिस तरह दादा (शफीकुर्रहमान बर्क) उठाया करते थे.

जियाउर्रहमान बर्क का विवादित बयान
सपा नेता ने इस दौरान आज़म खान, अतीक अहमद और मुख़्तार के नाम का भी ज़िक्र किया और कहा कि उनकी क़ुर्बानी को बेकार नहीं जाने देना है. जियाउर्रहमान ने कहा, 'याद रखना.. जो क़ुर्बानी और परेशानी बीजेपी के टाइम पर हुई है उसे आपको बताने की जरुरत नहीं है, चाहे आज़म खान साहब को जेल में डालकर उनके परिवार को जेल में डालकर जो क्या गया है, चाहे शहाबुद्दीन साहब हो..अतीक साहब हों या मुख़्तार अंसारी साहब हों... उनके साथ जो सूरत ए हाल हुआ वो कोई भूल नहीं सकता.. कसम है आपको उनकी क़ुर्बानी को जाया नहीं होने देना और भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना. 
 
सिर्फ सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान ही नहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान भी इसी तरह बयान देने नज़र आए. रविवार को संभल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में सपा जिला उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो ये कॉरपोरेट हित में काम करने वाली सरकार है इसको हटाने के लिए वोट करें. आप लोग जिन महिला पहलवानों को दिल्ली में घसीटा गया उन घसीटने वालों के खिलाफ वोट करें. ये जो नाइंसाफी और जुल्म का बुलडोजर चलाया गया उस बुलडोजर को रोकने के लिए वोट करें.'

सपा नेता ने आगे कहा, 'शहाबुद्दीन, अतीक, अशरफ और मुख्तार की याद करते हुए वोट करें. आजम खान पर जो जुल्म हुए हैं. उन जुल्मों को याद करते हुए वोट करें और जो इबाबत में लोगों को ठुकराने वाले हैं उन्हें ठुकरवाने वालों की सत्ता को याद कर वोट करें और कब्र पर मिट्टी डालने के लिए जो परमिशन मंगवाने वाली सरकार है उस राज को दफनाने के लिए वोट करें.'

उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से दिवंगत सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान प्रत्याशी है. रविवार को संभल में सपा अध्यक्ष की जनसभा थी. जिसमें सपा के जिला उपाध्यक्ष ने ये विवादित बयान दिया है. आपको बता दें कि संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. इस चरण में संभल के अलावा हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग होनी है. 

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह के नामांकन में मौजूद रहे BJP के ये दिग्गज, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget