एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'क्या राजा भैया ने धनंजय सिंह की बीजेपी के साथ कराई डील..?' जानें- उनका जवाब

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर में धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनाव से पीछे हटने की वजह राजा भैया को भी माना जा रहा है. जिसे लेकर उन्होंने ख़ुद बयान दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर से पूर्व धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी की भाजपा के करीबी बढ़ने की चर्चाएं ज़ोरों पर हैं. इस पूरे मामले में कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता राजा भैया की भूमिका को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे थे, माना जा रहा था कि अमित शाह से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद धनंजय और उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी चुनाव से पीछे हट गए. जिस पर अब राजा भैया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने यूपी तक से बात करते हुए धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी के जौनपुर से चुनाव नहीं लड़ने पर बात की. उनसे जब ये पूछा गया कि क्या इस पूरे मामले के पीछे आपका कोई रोल है तो इस पर राजा भैया ने कहा कि उनकी इस पूरे मामले में कोई भूमिका नहीं है. 

धनंजय सिंह पर क्या बोले राजा भैया?
धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी के बीजेपी के साथ आने की खबरों पर राजा भैया ने कहा, "ये तो वो ही बता पाएँगे. अभी तक हमारी उनसे इस विषय में कोई वार्ता नहीं हुई है. अगर हमें जानकारी होती तो हम बताते. चाहना या ना चाहना उन पर ही निर्भर करते हैं. उनका अपना जनाधार है..और इसका निर्णय उन्हें ही लेना है और इसका बेहतर जवाब वहीं दे सकते हैं." 

दरअसल बीते दिनों राजा भैया की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात हुई थी, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएँ तेज हो गई है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने बसपा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. जिसके बाद बसपा ने उनका टिकट काटकर श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बना दिया है. 

बसपा का कहना है कि श्रीकला रेड्डी खुद ही चुनाव से हटी है. उन्होंने फ़ोन कर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था जबकि धनंजय सिंह ने बसपा पर ही धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि बसपा कई बार उन्हें इस तरह धोखा दे चुकी है. माना जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे राजा भैया की भूमिका रही है. इसके बाद धनंजय सिंह के भाजपा के साथ आने की भी खबरें हैं. 

'इनकी हिम्मत है हमारे शेर के आगे खड़े हो सकें..', पीएम मोदी-राहुल गांधी की सीधी बहस पर बोले साक्षी महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget