एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व पीएम की वो सीट जहां बीजेपी हर बार बदल देती है उम्मीदवार, इस बार इन्हें दिया मौका

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने यूपी की बलिया सीट पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर उनके परिवार का खासा प्रभाव माना जाता है.

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में यूपी की सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के प्रभाव वाली बलिया सीट सुर्खियों में आ गई है. इस सीट से बीजेपी हर बार अपने प्रत्याशी बदलती रही है. इस बार भी बीजेपी ने इस सीट से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट दिया है. 

बीजेपी ने यूपी की बलिया सीट पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर उनके परिवार का खासा प्रभाव माना जाता है. बलिया से बीजेपी हर बार अपने प्रत्याशी बदलती रही है. इस बार भी बीजेपी ने इस परंपरा को कायम रखते हुए वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर नीरज शेखर को मैदान में उतारा है. 

बीजेपी ने हर बार बदला प्रत्याशी
बलिया लोकसभा सीट पर बीजेपी को अब तक सिर्फ दो बार ही जीत मिल सकी है. जबकि साल 2014 से पहले 1998 ओर 1999 को चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राम कृष्ण उर्फ़ गोपाल दूसरे नंबर पर रहे थे. साल 2009 में बलिया में बीजेपी मनोज कुमार सिन्हा को टिकट दिया था, लेकिन इससे चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. 

साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी बदल दिया और मनोज सिन्हा की जगह भरत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा. मोदी लहर में पहली बार बलिया सीट से भरत सिंह ने जीत हासिल करने में कामयाब रहे. लेकिन, पांच सालों में उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ गई, जिसकी शिकायत हाईकमान तक पहुँची. 

साल 2019 के चुनाव में भरत सिंह को लेकर बढ़ते असंतोष को देखते हुए बीजेपी ने फिर प्रत्याशी बदल दिया और यहां से वीरेंद्र सिंह मस्त को टिकट दिया. इस चुनाव में मोदी लहर का फायदा बीजेपी को हुआ और वीरेंद्र सिंह मस्त चुनाव जीत गए. उनकी पहचान एक जननेता के तौर पर बनी. लेकिन, इस बार उनका भी टिकट कट गया है. 

2024 के चुनाव में बीजेपी ने बलिया सीट से फिर प्रत्याशी बदलते हुए नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है. नीरज शेखर साल 2008 के उपचुनाव और 2009 में सपा के टिकट से सांसद रह चुके हैं. इससे पहले उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 1989 जनता दल से सांसद रहे और 1991 से 2004 तक लगातार समाजवादी पार्टी से सांसद रहे. 

Ghazipur Lok Sabha Seat: अंसारी परिवार की विरासत को मिलेगी कड़ी टक्कर, BJP के 'पारस' देंगे चुनौती, पढ़ें यहां का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget