एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'राजा अब रानी के पेट से नहीं मतदान पेटी से पैदा होगा', वोटिंग से पहले बोले चंद्रशेखर आजाद

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर आज पहले चरण में वोटिंग हो रही है. इनमें नगीना लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Polling: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह सात बजे से ही वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुँचने लगे हैं. इस बीच नगीना लोकसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने लोगों से वोटिंग की अपील की है. उन्होंने कहा मैंने अपना फर्ज अदा किया आप अपना कीजिए. 

चंद्रशेखर आजाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'बाबा साहेब ने कहा था "पहले रानी के पेट से ही राजा जन्म लेता था, लेकिन मैने अब यह व्यवस्था की है कि राजा अब रानी के पेट से नहीं, मतदान पेटी से पैदा होगा.'

वोटिंग से पहले बोले चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, 'नगीना लोकसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं आपका एक-एक वोट नगीना के साथ-साथ प्रदेश और देश के भविष्य का फैसला करेगा। साथियों मैंने अपना फर्ज अदा किया है आप अपना फर्ज अदा कीजिये.'

इससे पहले चंद्रशेखर आजाद और भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले थे, बीजेपी ने उन पर चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद भी बाहर से आकर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया तो वहीं चंद्रशेखर ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक और नेता ग्राम प्रधान, बीडीसी के सदस्य और जिला पंचायत के लोगों को बीजेपी के पक्ष में कराने का दबाव बना रहे हैं. 

पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर आज पहले चरण में वोटिंग हो रही है, इनमें नगीना लोकसभा सीट भी शामिल हैं, जहां से चंद्रशेखर आजाद चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. इस सीट से सपा, बसपा और बीजेपी तीनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को भी उतारा है. ऐसे में इस सीट की लड़ाई दिलचस्प है. 

यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होना है. पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है. जिसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में सात मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे. नतीजे चार जून, 2024 को आएंगे.

Lok Sabha Election 2024 : 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है भाई..!', नेहा सिंह राठौर ने BJP के लिए ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget