एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'ये संविधान बचाने की लड़ाई है, एक होकर देश बचाना है..', मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मंगलवार को गोरखपुर में चुनाव प्रचार किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरी तरह फेल बताया. उन्होंने कहा कि दस साल में पीएम मोदी ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया. खरगे ने कहा कि संविधान को बचाना है तो गठबंधन की सरकार बनाएं. 

गोरखपुर के कौड़ीराम के सर्वोदय इंटर कॉलेज में विशाल जैन समूह को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा, भाजपा के प्रत्याशी को आप लगातार तीन बार से जिता रहे हैं. इस बार उनकी बारी है. उन्होंने कहा, ये छोटा इलेक्शन नहीं, ये इलेक्शन आपकी किस्मत को बनाने का इलेक्शन है. आपके भविष्य का चुनाव है. एक होकर संविधान और देश बचाना है. ये संविधान बचाने की लड़ाई है. 

खरगे ने लगाया संविधान खत्म करने का आरोप
खरगे ने कहा कि तीन बार भाजपा प्रत्याशी को जिताया है. चौथी बार गठबंधन की बारी है. ये विचारधारा की लड़ाई है. एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी और संघ की विचारधारा है. दूसरी ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी की विचारधारा है. जो विचारधारा सही है, उसी पर गठबंधन चलेगा. मोदी जी कभी बोलते हैं 400 पार. कभी बोलते हैं 500 पार. कभी ये न बोल दें 600 पार. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस देश में संविधान से बढ़कर कुछ नहीं है. देश आजाद हुआ. नया संविधान बना तो गरीब-अमीर, औरत-मर्द को हर एक को वोट देने का अधिकार है. आज भाजपा वाले वही दिन लाना चाहते हैं, जो महिलाओं, गरीबों और अधिक गरीब बना दें. आज हर चीज पर महंगाई बढ़ गई है और ये कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है. पेट्रोल, डीजल, आटा और अन्य सामान की कीमत बढ़ाना मुमकिन है.
 
मोदीजी बार-बार राहुल-प्रियंका को गालियां देते हैं. लेकिन, वो पीछे हटने वाले नहीं हैं. वो कहते हैं कि 40 साल भिक्षा मांगकर गुज़ारा किया..भिक्षा मांगकर किया तो कोई काम करो. हम तो मेहनत करके खाते हैं. बहन-भाई मेहनती हैं. भिक्षा मांगकर नहीं खाते हैं. आरएसएस ने सिखाया होगा. वे हर बात में झूठ बोलते है. उनके झांसे में आए, तो वो पूरी सत्ता में लाकर आपको खत्म कर देंगे. 

पेपर लीक से अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान पेपर लीक से लेकर अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हमारी सरकार घर की बड़ी महिला को साल में 1 लाख रूपया देगी. ये इलेक्शन आपकी किस्मत को बनाने वाला चुनाव है. आप लोग एक होकर संविधान और देश बचाओ.

वहीं इस दौरान सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा को झूठी, भ्रष्ट और घटिया पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है. अब भाजपा को बर्दाश्त नहीं करना है. इंडिया गठबंधन को जिताना है. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जितना है और गठबंधन को मजबूत बनाना है. बीजेपी बहुत ही घटिया और झूठी पार्टी है और झूठी के साथ-साथ बहुत ही भ्रष्ट पार्टी भी है. 

Lok Sabha Election 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनके बेटे ने किया नामांकन, पिता-पुत्र होंगे आपने-सामने!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget