एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के बयान पर सीएम योगी पलटवार, बोले- जैसे रावण के समय ऋषि-मुनियों को..

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम के स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ कार्तिक महाराज पर बीजेपी का सहयोग करने का आरोप लगाया था.

Lok Sabha Elections 2024: भारत सेवाश्रम संघ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी टीएमसी मुखिया के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि ये टीएमसी की हार की बौखलाहट को दिखाता है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की पूरी राजनीति हिन्दू विरोध पर आधारित है. 

सीएम योगी ने टीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि रामकृष्ण मिशन या भारत सेवाश्रम ये दोनों ही भारत की प्रतिष्ठित धार्मिक और अध्यात्मिक संस्था है. इस संस्था ने देश और दुनिया तक भारत के मूल्यों को पहुंचाने का काम किया है. INDI गठबंधन की पूरी राजनीति हिंदू विरोध पर आधारित है. 

ममता बनर्जी के बयान पर जताई आपत्ति
सीएम योगी ने कहा, "सनातन धर्म का विरोध करना, भारत के मूल्यों और आदर्शों का विरोध करना इनके स्वाभाविक रूप से इनकी नींव के अनुरूप ही इस प्रकार के बयान TMC जैसे दल दे रहे हैं. ये इनकी हार की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है. जिस स्वामी विवेकानंद ने कभी कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, करोड़ों भारतीय उनसे जुड़े हैं. मुझे लगता है कि कांग्रेस INDI गठबंधन और टीएमसी जैसे दलों को ये लोग मुंह तोड़ जवाब देंगे"

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जैसे रावण के समय लोग ऋषि मुनियों को धमकी देते थे. उसी प्रकार की स्थिति इनके द्वारा पैदा करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन सनातन धर्म इस तरह की गीदड़-भभकी से डरने वाला नहीं हैं. सीएम योगी ने इस दौरान पिछड़ों के आरक्षण में मुस्लिम आरक्षण मुद्दे भी निशाना साधा और कहा कि इसके लिए कांग्रेस और टीएमसी सरकार को माफी मांगनी चाहिए. 

बता दें ममता बनर्जी ने 18 मई को एक चुनावी सभा में भारत सेवाश्रम बेलडांगा इकाई के प्रमुख स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ कार्तिक महाराज को लेकर कहा था कि मैं उन्हें साधु नहीं मानती वो सीधे तौर पर राजनीति में शामिल हैं और बीजेपी के प्रभाव में काम कर रहे हैं. हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर ममता बनर्जी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वो रामकृष्ण मिशन के खिलाफ नहीं बल्कि उन्होंने सिर्फ कार्तिक महाराज के नाम का जिक्र किया था. 

UP News: गोरक्षपीठ में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने की गोसेवा, बच्चों के बीच आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget