एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी दोहराएंगे 44 साल पुराना इतिहास, अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी शुरुआत

BJP Foundation Day: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो कर बीजेपी के 44 साल पुराने इतिहास को दोहराएंगे. पीएम मोदी का यह रोड शो कई मायनों में खास होने जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में हुई थी. तब अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष चुने गए थे. इसके बाद बीजेपी का पहला अधिवेशन 28 दिसंबर 1984 को हुआ था. यह अधिवेशन मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन में आयोजित किया गया था. अब इसी अधिवेशन की स्मृतियां पीएम नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद के रोड शो में ताजा होगी.

दरअसल, जब बीजेपी का पहला अधिवेश हुआ था तब मुंबई के शिवाजी पार्क में एक सार्वजनिक सभा हुई थी. इस सार्वजनिक सभा में तब पार्टी के अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी खुली जीप में एक जगह से दूसरी जगह सभास्थल पर गए थे. तब उनका रास्ते में हजारों लोगों ने अभिवादन किया था. लेकिन अब बीजेपी के स्थापना दिवस और चुनावी अभियान के दौरान गाजियाबाद में पीएम मोदी इसी 44 साल पुराने इतिहास को दोहराने जा रहे हैं. 

पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गाजियाबाद में शाम पांच बजे रोड शो करेंगे. रोड शो गाजियाबाद में मालीवाडा से चौधरी मोड़ तक होगा. तकरीबन 1400 मीटर के रोड शो को एक घंटे में पूरा किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से रोड शो के आरंभ स्थल तक पहुंचेंगे. जिस रूट पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा, वो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है.

लेकिन सबसे खास बात यही है कि पीएम मोदी यह रोड शो खुली जीप में करेंगे और वह जीप भगवा रंग की होगी. यानी पीएम मोदी एक बार फिर उसी अंदाज में रोड शो करेंगे, जिस तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने मुंबई में किया था. बीजेपी के स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम को चुनाव से पहले खास माना जा रहा है. इसकी वजह है कि शनिवार को बीजेपी का 45वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. 

गौरतलब है कि साल-2022 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठीक इसी रूट पर रथ निकाली थी. ऐसे में बीते अपनी पुरानी रणनीति के साथ स्थापना दिवस पर 44 साल पुरानी तस्वीर को फिर से बनाने की कोशिश करेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
CJP Protest: 'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget