एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व में बच्चे निभाएंगे अपनी सहभागिता, नन्हें हाथों पर मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. इसी क्रम अब बच्चे भी वोटरों को जागरूक करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलेंगे.

UP Lok Sabha Chunav 2024: पांचवें चरण चुनाव में भी देश में कई ऐसी लोकसभा सीट रही हैं जहां बीते वर्षों की तुलना में कम वोटिंग हुई है. हालांकि वाराणसी जिला प्रशासन महीनो पहले से ही जनपद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में अब बच्चे भी वोटरों को जागरूक करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलेंगे. वाराणसी में सातवें चरण 1 जून को वोटिंग होगी. इससे पहले बच्चे स्कूल रैली और अन्य जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे और वोट करने के लिए अपील करेंगे.

वाराणसी की लोकसभा सीट देश में सबसे वीआईपी सीट मानी जाती है.  सातवें चरण 1 जून को यहां पर वोटिंग होगी. इसको लेकर महीनो पहले से ही वाराणसी जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयारी की है. अलग-अलग रैलियां और जन जागरूकता संदेश के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा के वोटरों को जागरूक किया जा रहा है. अब इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी बच्चों पर भी है. मई के अंतिम सप्ताह से स्कूलों के बच्चों द्वारा रैली निकाली जाएगी. बीते वर्षों की तुलना में वाराणसी के कुल आठ विधानसभा में सबसे कम मतदान सेवापुरी, पिंडरा,  कैंट विधानसभा में हुए थे . वाराणसी के जिन विधानसभाओं  में सबसे कम वोटिंग हुई थी उन पर खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है.

1 जून का मिला होमवर्क
वाराणसी के अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं ने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब कमर कस ली है. छात्रों और बच्चों को इस बात का संकल्प दिलाया जा रहा है कि 1 जून को आपको न केवल अपने घर के सदस्यों बल्कि आसपास के पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है. घर-घर जाकर आप लोगों को यह ध्यान देना है कि इस लोकतांत्रिक पर्व में कोई भी वोटर छूट न जाए. स्कूली बच्चों और छात्रों के लिए यह 1 जून का सबसे बड़ा होमवर्क है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Fire News: हरिद्वार की थर्माकोल फैक्ट्री में आग से हाहाकार, दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget