एक्सप्लोरर

Watch: टिकट मिलने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र, यूं हुआ स्वागत, देखें Video

Lok Sabha Election 2024 UP: आजमगढ़ से टिकट मिलने के बाद पहली बार धर्मेंद्र यादव अपने चुनाव क्षेत्र में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका शानदार स्वागत किया.

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है, जिसके बाद शुक्रवार से धर्मेंद्र यादव ने अपने चुनावी क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली. आजमगढ़ पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया और धर्मेंद्र यादव जिंदाबाद के नारे लगाए. 

धर्मेंद्र यादव जहां भी जा रहे हैं उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं..यही नहीं जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत भी किया जा रहा है. सपा नेता ने ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें धर्मेंद्र यादव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा सकता है. 

आजमगढ़ आने से पहले कही ये बात
इससे पहले आजमगढ़ से टिकट मिलने के बाद धर्मेंद्र यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया. उन्होंने आजमगढ़ के रण में उतरने से पहले एक्स पर लिखा, 'श्रद्धेय नेताजी एवं आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की कर्मभूमि आजमगढ़ की ऐतिहासिक सरजमी की सेवा एवं क्रांतिकारी लोगों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए कल दिनांक 21 मार्च 2024 से आप सबके बीच आ रहा हूं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद का आकांक्षी' 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली सूची में धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने प्रत्याशी बदल दिया और यहां चाचा शिवपाल यादव के नाम का एलान किया. इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र यादव को यहां चुनाव प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी थी, जिसके बाद अब उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया गया है. 

उपचुनाव में हार गए थे धर्मेंद्र यादव
धर्मेंद्र यादव ने साल 2022 में हुए आजमगढ़ उपचुनाव लड़ा था, लेकिन इस सीट पर उन्हें बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उनकी इस हार की सबसे बड़ी वजह बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली बने थे, जिन्होंने बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों में सेंध लगाई थी. लेकिन, अब गुड्डू जमाली भी सपा में शामिल हो गए हैं. ऐसे में अब यहां सपा की स्थिति और मजबूत हो गई है. 

UP Politics: कैसरगंज से कटेगा बृजभूषण शरण सिंह का टिकट? BJP सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget