एक्सप्लोरर

UP Politics: 'दम तोड़ रहा अंबेडकर और कांशीराम का मिशन'- कांग्रेस नेता इमरान मसूद

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और बसपा दोनों पर जमकर हमला बोला.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, बसपा इस चुनाव में फाइट में नहीं है. कांशीराम, बाबासाहेब का मिशन अब दम तोड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे रोम-रोम में कांग्रेस है, जिस तरह से संविधान को खत्म किया जा रहा है, उसके खिलाफ यह चुनाव बहुत निर्णायक है.

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कई मुद्दों पर बीजेपी से लेकर बसपा तक तमाम मुद्दों पर बात की.  पेश है इसके कुछ अंश :

सवाल- अब आपकी घर वापसी हुई है, तो ऐसे में आप इस चुनाव को कैसे देखते हैं ?
जवाब- यह चुनाव बिल्कुल जीत का चुनाव है. इसमें कोई डाउट नहीं है. देश के अंदर संविधान बचाने का चुनाव है. देश के अंदर लोकतंत्र बचाने का चुनाव है और संविधान के रक्षक के रूप में इंडिया गठबंधन सबसे मजबूती के साथ खड़ा है और इंडिया गठबंधन जीत की ओर आगे बढ़ेगा.

सवाल- बीजेपी आपके विवादित बयानों पर हमलावर रहती है?
जवाब- क्या बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है? बीजेपी रोजी रोटी की बात क्यों नहीं करती है. बीजेपी इधर उधर की बात ना करे. सीधी बात करे कि रोजी रोटी कैसे देंगे.

सवाल- आप टक्कर बीजेपी को मानते हैं, लेकिन आपके टारगेट पर लगातार बसपा रहती है?
जवाब- मेरे टारगेट पर बसपा कहां है? आपने बसपा का सवाल किया. मैंने तो बसपा पर कोई सवाल ही नहीं किया. मैंने तो कह दिया कि बसपा फाइट में नहीं है. 

सवाल- करियर के लिहाज से बात करें, तो कांग्रेस में जाना आपके लिए कितना सही है?
जवाब- देखिए, कांग्रेस मेरे रोम-रोम में है. बस, मैं इतना ही कह सकता हूं.

सवाल- आप लगातार पांच बार चुनाव हार चुके हैं?
जवाब- जब दो लड़ेंगे तो एक हारेगा और एक जीतेगा ही. राजनीति में सबसे जरूरी चीज होती है कि आप राजनीति में जिंदा हो. आपका चेहरा दिखाई दे रहा है. मेरी चर्चा सब पार्टी वाले करते हैं, तो मैं जिंदा हूं.

सवाल- इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे क्या हैं?
जवाब- स्थानीय क्या और देश का क्या...सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, जो कि देश का मुद्दा है. किसानों का मुद्दा है. फसलों के दाम का मुद्दा है. छोटे व्यापारियों का जीएसटी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा है. महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा है.

सवाल- आप फाइट किससे मानते हैं?
जवाब- देखिए, फाइट इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच हो रही है. आप यहां क्या बात कर रहे हैं. सब जगह इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए है.

सवाल- मायावती गठबंधन में शामिल नहीं हैं. इसे आप किस तरह से देखते हैं?
जवाब- हमने मायावती को गठबंधन में लाने के बहुत प्रयास किए, क्योंकि जो मिशन बाबा भीमराव आंबडेकर और काशीराम ने शुरू किया था, वो मिशन अब दम तोड़ रहा है. 2007 में अपने दम पर सत्ता में आने वाली बसपा 2022 में 10 से 15 साल में पूरी तरह से वाइप आउट हो गई, यह बहुत सोचनीय प्रश्न है. इसलिए मैंने कहा कि उन्हें गठबंधन में आना चाहिए, इसलिए मैंने दलित समुदाय से कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है, जो संविधान को बदलने की बात करते हैं. ऐसे लोगों को जवाब देने का काम केवल इंडिया गठबंधन ही कर सकेगी.

BJP प्रत्याशी के नामांकन में नजर नहीं आए वरुण गांधी, योगी के मंत्री बोले- 'पार्टी उनका इस्तेमाल..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget