एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन पर बात फाइनल होने के बाद राहुल गांधी की यात्रा पर बोले अखिलेश यादव, जानें- क्या कहा?

INDIA Alliance: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलायंस की बात पूरी होने के बीच अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की यात्रा पर टिप्पणी की है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इस बात का एलान किया है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों में गठबंधन के फ़ॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. इस बीच अखिलेश यादव के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लेकर भी क़यास लगने शुरू हो गए हैं. सपा अध्यक्ष ने न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर भी जवाब दिया है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मुरादाबाद पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन को को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ कोई मतभेद नहीं है. यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा. सीटों को लेकर सहमति बन चुकी है. कुछ घंटों बाद ही इसका औपचारिक एलान कर दिया जाएगा. सपा प्रमुख ने दावा किया कि आने वाले समय में यूपी में बीजेपी का सफाया हो जायेगा.

न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव!
अखिलेश यादव से जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अंत भला तो सब भला..हमारा गठबंधन होगा. कोई विवाद नहीं है. 2 घंटों में सबकुछ पता चल जायेगा. इंडिया गठबंधन बहुत आगे जा चुका है. इस दौरान अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान धरने पर बैठे हैं. 

आपको बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों यूपी में हैं. पिछले दिनों राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली से गुजरे थे, इस दौरान सपा नेता अखिलेश यादव के भी इस यात्रा में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अखिलेश यादव ने कहा था कि जब तक यूपी में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग नहीं होती है तब तक इस यात्रा में शामिल होने का औचित्य नहीं है. 

सूत्रों के मुताबिक़ सपा और कांग्रेस के बीच 17 सीटों पर बात फाइनल हो गई है. सपा ने ऑफर किया था कांग्रेस को वहीं मानना पड़ा. हालाँकि सीतापुर सीट पर बदलाव करते हुए यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार उतारा जाएगा. वहीं हाथरस सीट सपा ने अपने पास रख ली है. सपा ने कल ही साफ कर दिया था कि गठबंधन तभी होगा जब कांग्रेस 17 सीटों पर लौटेगी. आज 21 फरवरी 2024 को शाम 5 बजे गठबंधन का एलान हो सकता है.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में रुकावटें पार कर मंजिल तक पहुंचा INDIA गठबंधन, अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget