एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली में एक्टिव दिखेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के भी कार्यक्रम तय

UP Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस पार्टी यूपी 11 सीटों पर पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है. प्रियंका गांधी अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी. 

UP Lok Sabha Chunav 2024: रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोकने की तैयारी में है. प्रियंका गांधी वाड्रा खासतौर से रायबरेली व अमेठी के चुनाव प्रचार में सक्रिय दिखाई देंगी. वहीं राहुल गांधी और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभाएं 10 मई से रखी गई हैं. यूपी चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सचिन पायलट के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं. रविवार को सचिन पायलट फतेहपुर सीकरी में प्रचार करेंगे. इसके अलावा सोनिया गांधी के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार की सुबह रायबरेली और अमेठी में कैंपेन करेंगी. वह अब 18 अप्रैल तक लगातार रायबरेली और अमेठी में रहेंगी. सूत्रों की मानें तो वह पहले से यहां लोगों के संपर्क में बनी हुई हैं. प्रियंका गांधी सोमवार को रायबरेली पहुंचेंगी और इस दौरान अमेठी में भी बूथ प्रबंधन देखेंगी.

प्रियंका गांधी अब रायबरेली में सभी समुदायों के बीच जाकर मिलेंगी. वह खास तौर पर दलित, महिलाएं, युवा, डॉक्टर, शिक्षक के अलावा राजपूत, ब्राह्मण और अन्य समाज के लोगों के बीच खुद जाएंगी. इसके अलावा सोशल मीडिया, डिजिटल कैंपेन और बाकी सारा अभियान प्रियंका गांधी की निगरानी में होगा.

दोनों सीटों पर रहेगा प्रियंका का फोकस
यूपी कांग्रेस के करीब 20 नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. इसके अलावा 15 से 20 स्थानिय कार्यकर्ता भी उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं. प्रियंका गांधी के दौरे से पहले रायबरेली और अमेठी में पूरा संगठन सक्रिय किया गया है. बूथ तक पूरे ढांचे को सक्रिय किया गया है. प्रियंका गांधी बूथ स्तर पर हर एक परिवार तक रिपोर्ट पहुंचाएंगी.

देशभर में चुनावी सभाएं व रोड शो कर रही प्रियंका गांधी अब कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभालेगी. अमेठी से चुनाव लड़ रहे किशोरी लाल शर्मा चूंकि 1983 के बाद से अमेठी व रायबरेली के चुनावों की कमान संभालते रहे हैं इसलिए स्थानीय स्तर पर उन्होंने चुनावी रणनीति तय की है. प्रियंका, किशोरी लाल की रणनीति के अनुसार ही चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी की कोशिश रहेगी कि वह चुनाव प्रचार का ज्यादा समय अमेठी मे बिताएं. जिससे किसी भी कीमत पर अमेठी की सीट को भाजपा से छीनकर कांग्रेस के पाले में डाल सकें. आपको बता दें कि  अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा.

ये भी पढे़ं: 'गुंडागर्दी करने से पहले याद आता है योगी का बुलडोजर, हमारी सरकार में गुंडाराज खत्म'- मंत्री अरविंद शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 बड़े विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम
IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल, विपक्ष-सरकार में Nehru-Indira को लेकर घमासान | Seedha Sawal
Aniruddhacharya Controversy: 'बेशर्म' बोल पर लगेगा ब्रेक? | ABP News | Khabar Gawah Hai
Tanya Mittal Interview, BB19 Grand Finale, Neelam Giri और Gaurav Khanna पर खास बातचीत
IndiGo Flight Crisis: 5000 Flights Cancel! क्या आपका Refund भी फंसा है? |Paisa Live
IPO Alert: Nephrocare Health IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band, subscription status

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 बड़े विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम
IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं 30 विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
गर्म पानी और शहद पीने से होते हैं बड़े फायदे, टॉप-10 तुरंत कर लें नोट
गर्म पानी और शहद पीने से होते हैं बड़े फायदे, टॉप-10 तुरंत कर लें नोट
कितनी है IndiGo के सीईओ की सैलरी? रकम जान नहीं होगा यकीन
कितनी है IndiGo के सीईओ की सैलरी? रकम जान नहीं होगा यकीन
Embed widget