एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में वोटिंग को लेकर उत्साह, सुबह नौ बजे तक इतने फीसद हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों टिहरी, हरिद्वार, गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है.

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Polling: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज पहले चरण में ही मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई है. जिसके बाद लगातार मतदाता मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह नौ बजे तक उत्तराखंड में कुल 10.54 फीसदी मतदान हो चुका है. 

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों टिहरी, हरिद्वार, गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 10.54 फीसदी हो गया है. इनमें टिहरी लोकसभा में 10.23 फीसद वोटिंग हुई है जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर 12.49 फीसदी, गढ़वाल लोकसभा में 9.46 फीसदी मतदान हुआ है. 

सुबह नौ बजे तक हुआ इतना मतदान
इसके साथ ही अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 10.13 फीसदी और नैनीताल उधमसिंह नगर में 9.83 फीसदी मतदान हो चुका है. उत्तराखंड में सुबह से ही लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्मी का मौसम होने की वजह से लोग सुबह ही मतदान करने के बाद जलपान ग्रहण कर रहे हैं. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह-सुबह खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया. सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी और माताजी भी नजर आईं. वहीं पौड़ी गढ़वाल से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किया और लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील की.

उत्तराखंड में वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही तमाम गतिविधियों पर सीसीटीवी के ज़रिए नजर रखी जा रही है. चुनाव आयोग ने प्रदेश में 293 पोलिंग बूथ को संवेदनशील घोषित किया है जबकि 809 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget