एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का सबसे बड़ा एलान, NDA या 'इंडिया' किसके साथ करेंगी गठबंधन?

Lok Sabha Election: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के संगठन और कैडर को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही है.

BSP Chief Mayawati Meeting: लोकसभा चुनाव को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की बैठक मायावती (Mayawati) ने संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही आम चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. मायावती ने संगठन को कैडर और छोटी-छोटी बैठकों के आधार गांव-गांव में मजबूत बनाने और अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रभारियों व अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर पुरानी कमियों को दूर करने को कहा है. बसपा सुप्रीमो ने आम चुनाव में गठबंधन को लेकर भी अपना पक्ष एकदम साफ कर दिया है. 

मायावती ने कहा पार्टी को अपने उम्मीदवारों के चयन में सावधानी बरतनी होगी. लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव में उतरेगी. बसपा प्रमुख ने कहा, "गठबंधन की वजह से लाभ की बजाय पार्टी को नुकसान ज्यादा उठाना पड़ा है. बसपा का वोट तो स्पष्ट तौर पर गठबंधन वाली दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो जाती है, लेकिन दूसरी पार्टियां अपना वोट बसपा उम्मीदवारों को ट्रांसफर कराने की न सही नीयत रखती हैं और न ही क्षमता, जिससे बसपा के लोगों का मनोबल प्रभावित होता है. इसलिए बसपा सत्ता या विपक्ष दोनों गठबंधनों से दूर रहती है.''

कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना

मायावती ने इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की संकीर्ण जातिवादी व सांप्रदायिक राजनीति, द्वेषपूर्व व अराजकता को प्रश्रय देने की वजह से सभी लोगों का जीवन त्रस्त और दुखी है. बीजेपी अब अपना प्रभाव ही नहीं बल्कि अपना जनाधार भी खो रही है. जिसकी वजह से इस बार लोकसभा चुनाव एकरफा नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश की राजनीति को नई करवट देने वाला साबित होगा. 

बसपा प्रमुख ने कहा, कांग्रेस की तरह भाजपा की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर है. इनके राज में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो गया है. कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोगों का खासकर बहुजन परिवारों के सामने पालन पोषण की कठिनाई हो रही है. इन सबका प्रभाव आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा.  

बसपा सगंठन में बदलाव

बसपा ने चुनाव को देखते हुए संगठन में कुछ फेरबदल किए हैं जिसे लेकर मायावती ने कहा यूपी जैसे बड़े व राजनीतिक रूप से महत्वपूर्व राज्य होने के कारण यहां के राजनीतिक हालात अक्सर बदलते रहते हैं. इसलिए कुछ फेरबदल की जरूरत पड़ती रहती है. जिसे जो भी जिम्मेदारी दी जाती उसे कम न आंका जाए बल्कि पार्टी हित में सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से जिम्मदारी को निभाते रहें. 

Sanjay Nishad: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पैर दबवाते फोटो वायरल, कांग्रेस बोली- 'आंखों का पानी सूख गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget