एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में फतह के लिए बीजेपी का 'ब्लू प्रिंट' तैयार, जानें- कहां है पार्टी का ज्यादा फोकस

Basti News: कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की. उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान दहलीज, कैंपस और चौपाल तक ले जाना है.

UP News: मिशन 2024 फतह करने के लिए बीजेपी ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. बीजेपी का पहला फोकस मतदाता सूची पर है. 29 अक्टूबर से बस्ती जिले में वोटर चेतना अभियान की शुरुआत होगी. अभियान के तहत हर घर बीजेपी कार्यकर्ता दस्तक देंगे. कार्यकर्ताओं को आज (सोमवार) बीजेपी मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया. महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी, प्रभारी अशोक सिंह ने कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, अभियान प्रमुखों को संबोधित किया. सांसद ने बताया कि पार्टी की तरफ से मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम का माइक्रोप्लान बना गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के बावजूद बीजेपी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था.

कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 

नगरीय निकाय, पंचायत और सहकारिता के चुनावों में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली. ऐसे में बीजेपी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौती को स्वीकार कर परिणाम देने में सक्षम है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की. उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान दहलीज, कैंपस और चौपाल तक ले जाना है. अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले और बूथ पर नए आये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने या काटने का काम करना है. दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम भी वोटर चेतना अभियान चलाकर करना है.

वोटर लिस्ट पर फोकस करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि आज आगामी दिनों में होनी वाली मंडल कार्यशालाओं की रणनीति बनाई गई. जानकारी पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से कार्यकर्ताओं को दी जा चुकी है. वोटर चेतना अभियान के तहत 19 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं में मतदाता पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग प्रकाशित करेगा. 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि घर-घर संपर्क कर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे. जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ना है. 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक और 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी हर घर दस्तक देगी. कार्यक्रम का संचालन अभियान प्रभारी कुंवर आनन्द सिंह ने किया.

Agra News: हाईकोर्ट से यूपी सरकार को झटका, आगरा में दयालबाग सत्संग भवन पर बुलडोजर एक्शन गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget