एक्सप्लोरर

Agra News: हाईकोर्ट से यूपी सरकार को झटका, आगरा में दयालबाग सत्संग भवन पर बुलडोजर एक्शन गलत

Allahabad High Court News: हाईकोर्ट ने कहा था कि 16 अक्टूबर की अगली सुनवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से जुड़े सभी ओरिजिनल रिकॉर्ड पेश किए जाएं. आज हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया.

Agra Radha Swami Satsang Case: आगरा के दयालबाग स्थित राधा स्वामी सत्संग सभा को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने विवादित जमीन पर सरकारी दावे को खारिज कर दिया. न्यायाधीश मनीष कुमार निगम ने आगरा प्रशासन की कार्यवाही पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी की संपत्ति पर बेवजह बुलडोजर चलाकर कब्जा लेने का अधिकार नहीं था. मनीष कुमार निगम की सिंगल बेंच राधा स्वामी सत्संग भवन के ध्वस्तीकरण मामले की सुनवाई कर रही थी.

बुलडोजर की कार्रवाई को हाईकोर्ट ने माना गलत 

बता दें कि 23 और 24 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. पुलिस और प्रशासन पर सत्संगियों की तरफ से पथराव किया गया. बचाव में पुलिस को लाठीचार्ज का आदेश देना पड़ा. लाठीचार्ज के बाद भीड़ को तितर बितर कर दिया गया. आरोप है कि पुलिस की लाठीचार्ज में करीब 50 सत्संगी घायल हुए. पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई थी. हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में यूपी सरकार और राधा स्वामी सत्संग सभा की दलीलों को सुनने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई पर लगी रोक को बढ़ाने का आदेश पारित किया था.

राधा स्वामी सत्संग सभा के पक्ष में आया फैसला

हाईकोर्ट ने कहा था कि 16 अक्टूबर की अगली सुनवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से जुड़े सभी ओरिजिनल रिकॉर्ड पेश किए जाएं. आज (सोमवार) जमीन विवाद से जुड़े ओरिजिनल रिकॉर्ड देखने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया. अदालत ने राधा स्वामी सत्संग सभा के पक्ष में फैसला सुनाया. न्यायाधीश मनीष कुमार निगम की सिंगल बेंच ने कहा कि विवादित जमीन पर सरकारी दावा सही नहीं है. जमीन राधा स्वामी सत्संग सभा की मिल्कियत है. राधा स्वामी सत्संग सभा की याचिका को मंजूर करते हुए अदालत ने फैसला सुनाया कि याचिकाकर्ता को अब प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ उचित फोरम से गुहार लगाने का अधिकार है. 

Deoria Murder Case: देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'न्याय के लिए है एक चुनौती'

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget