एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के बड़े प्लान को झटका देने की तैयारी में बीजेपी, चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अनुसूचित जाति के वोट बैंक को साधने की तैयारी कर ली है. इसके लिए बीजेपी महिला मोर्चा को खास जिम्मेदारी दी गई है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी चुनाव के मद्देनजर इस समय सभी सियासी दलों की निगाहें अनुसूचित जाति के वोट बैंक पर टिकी हुई हैं और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का महिला मोर्चा भी 10 अप्रैल को एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से प्रदेश के सभी मंडलों में समरसता भोज का कार्यक्रम किया जाएगा. इसके तहत महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य अलग-अलग जगह दलित बस्तियों में जाकर महिलाओं और उनके परिवार के साथ समरसता भोज करेंगी.

बीजेपी इस समरसता भोज कार्यक्रम द्वारा ये संदेश देने की कोशिश करेगी कि उनकी पार्टी ऊंच-नीच, छुआछूत को नहीं मानती, बल्कि वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की जो बात करती है उसी पर काम भी करती है. लखनऊ की बात की जाए तो यहां के लवकुश नगर में वाल्मीकि समाज की 300 महिलाओं के साथ समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा.

दलितों का साधने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान

महिला मोर्चा के आगरा की महामंत्री संजू सिंह पुंडीर ने बताया कि पार्टी से हमें कोई जिम्मेदारी मिलती है तो हम अपनी पूरी टीम के साथ जगह-जगह जाकर कार्यक्रम करते हैं. इस बार जो जिम्मेदारी दी गई है उसके तहत जहां दलित समाज की महिलाएं बच्चे उनका परिवार है, उनके साथ जाकर हम सहभोज का कार्यक्रम करेंगे. सहभोज करने से साबित होता है कि हम कोई भेदभाव नहीं करते. भाजपा में सभी जातियों को एक समान रखा जाता है. किसी को ऊंचा या नीचा या हिंदू मुस्लिम इस तरह से बांटकर नहीं देखा जाता. आज सभी लोग समझदार हैं सभी जानते हैं कि भाजपा ने जो किया है आज तक वह शायद किसी भी पार्टी ने नहीं किया.

संजू पुंडीर ने कहा कि आखिर क्या सभी सीटें भाजपा ही निकलती है, क्योंकि लोगों को भरोसा है. जहां तक सपा की बात है तो विपक्ष में कौन क्या कह रहा है क्या नहीं हमसे कोई मतलब नहीं. इतना जरूर है कि सपा वालों को डर लगता है इसीलिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं.

अखिलेश यादव की भी दलितों पर नजर

दलितों को साधने की कोशिश में सपा भी पीछे नहीं है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में रायबरेली में कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया. अखिलेश यादव ने भी इस बार अपने एमवाई समीकरण के साथ दलितों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है. सपा का ये प्रयोग खतौली उपचुनाव में सफल रह चुका है. वो जानते हैं कि अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो यूपी में दलित वोटरों को साधना सबसे जरूरी है.

आकाश आनंद का सपा पर पलटवार 

कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करने के बाद प्रदेश का सियासी पारा भी हाई है. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने इसे लेकर सपा पर हमला बोला है और उनके पुराने कामों को याद कराते हुए दलित वोटरों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी है. आकाश आनंद ने ट्वीट किया कि "मान्यवर के नाम पर रखे जिले कांशीराम नगर का नाम बदलकर कासगंज किया, पंचशील नगर का नाम बदलकर हापुड़, ज्योतिबा फूले नगर का नाम अमरोहा, छत्रपति साहू जी महाराज नगर का नाम बदलकर गौरीगंज, माता रमाबाई  नगर का नाम बदलकर कानपुर देहात, प्रबुद्ध नगर का नाम बदलकर शामली, महामाया नगर का नाम बदलकर हाथरस.. ऐसे ही कई और बहुजन महापुरुषों का अखिलेश जी ने अपनी सरकार में अपमान किया और आज वापस सत्ता में आने के लिए आपको हमारे महापुरुष याद आ रहे हैं. 

आकाश आनंद ने कहा कि सपा जानती है कि इस बार सत्ता की चाबी बहन जी के हाथ में जा रही है. इसलिए चौकन्ना रहना है. मान्यवर कांशीारम ने पहले ही ऐसी ताकतों से सतर्क रहने को कहा है. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में इस रूट पर 41 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, 24 ट्रेन रद्द, कई का रूट डायवर्ट, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget