एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: अखिलेश यादव ने मेरठ में बदला प्रत्याशी, टिकट मिलने पर अतुल प्रधान बोले- 'निरंतर संघर्ष करेंगे'

Lok Sabha Election 2024 UP: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दो प्रत्याशियों के नाम का एलान किया. इनमें सपा ने मेरठ सीट से प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है.

Meerut Lok Sabha Seat: समाजवादी पार्टी देर शाम एक और सूची जारी की है, जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. जैसे कयास लगाए जा रहे थे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ से पार्टी का उम्मीदवार बदल दिया है. सपा ने भानु प्रताप सिंह का टिकट काटकर सरधना से विधायक अतुल प्रधान पर दांव लगाया है. जिस पर अतुल प्रधान की प्रतिक्रिया आई है. 

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नई सूची जारी की, जिसमें मेरठ लोकसभा सीट से अतुल प्रधान और आगरा (आरक्षित) सीट से सुरेश चंद कदम को उम्मीदवार घोषित किया गया है. इससे पहले सपा ने मेरठ सीट से भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है. 

अतुल प्रधान ने कहा धन्यवाद
सपा नेता अतुल प्रधान ने खुद को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए सपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी को हार्दिक धन्यवाद. जिन्होंने मेरठ की महान जनता का आवाज बुलंद करने का एवं सेवा का मौका दिया.. हम सब मिलकर गरीब-नौजवान-किसान के हक़ एव न्याय के लिये निरंतर संघर्ष करेंगे.'

बीजेपी ने इस सीट पर रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है. अतुल प्रधान पार्टी का युवा चेहरा हैं, जिनका मुक़ाबला अब अरुण गोविल से होगा. 

सपा ने काटा भानु प्रताप का टिकट
इससे पहले सपा ने भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था. जिसका पार्टी में काफी विरोध देखने को मिल रहा था, कार्यकर्ता लगातार स्थानीय नेता को टिकट देने का मांग कर रहे थे. यही नहीं अखिलेश यादव भी उनकी कार्यशैली को लेकर ज़्यादा खुश दिखाई नहीं दिए थे. एक बैठक में उन्होंने भी भानु प्रताप सिंह से कहा दिया था कि आप ठीक से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. क्या मैं तुम्हारा टिकट काट दूँ. 

इसके बाद से ही भानु प्रताप के टिकट कटने के क़यास शुरू हो गए थे. पिछले दिनों अखिलेश ने पश्चिमी यूपी के बड़े नेताओं की एक बैठक भी बुलाई थी, जिसमें उम्मीदवार को लेकर चर्चा की गई और अब उन्होंने अपने करीबी अतुल प्रधान पर भरोसा जताया है. 

आपको बता दें मेरठ सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल और आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा. यूपी में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. 

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी की मां से मिले BJP प्रत्याशी, ये तस्वीर शेयर कर कहा- 'महान माता के पुत्र योगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget