एक्सप्लोरर

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद ट्रेन चलने की कोई योजना नहीं, रेलवे ने मीडिया रिपोट्स को बताया गलत

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद ट्रेन चलने की कोई योजना नहीं है। रेलवे ने मीडिया रिपोट्स को गलत बताया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने की कोई योजना नहीं है। भारतीय रेलवे ने उन तमाम खबरों को खंडन किया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि 21 दिनों का लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद 15 अप्रैल से ट्रेन चलनी शुरू हो जाएंगी।

14 अप्रैल के बाद ट्रेनें शुरू करने का विचार नहीं

रेलवे ने इसको लेकर बयान जारी किया है, जिसमें कहा है कि लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलाने और यात्रियों के लिए कोई यात्रा प्रोटोकॉल जारी करने के बारे में अबतक मंत्रालय ने कोई फैसला नहीं लिया है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इस संकट की घड़ी में यात्री सेवाओं को फिर से बहाल करने के मानदंडों के बारे में अटकलें लगाना समय से पहले की बात है।

भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान: रेलवे

रेलवे द्वारा कहा गया है कि कोई भी फैसला रेलवे यात्रियों सहित सभी स्टेक होल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। सभी लोगों से अनुरोध है कि किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। रेलवे ने कहा कि जब भी इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा, तो इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलने की खबर झूठी

बता दें कि रेलवे का ये बयान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाओं के बहाल कर देने के दावों के बाद आई है। इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल के बाद रेलवे फिर से ट्रेन सेवाओं शुरू करने का विचार कर रहा है। इसके तहत सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, रेलवे स्टेशन में प्रवेश से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। यात्रियों को स्टेशन पर 4 घंटे पहले पहुंचना होगा।

कोरोना से निपटने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैसले से रोकने के लिए रेलवे ने 24 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को रोक रखा है। हालांकि, देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और विशेष पार्सल ट्रेनें पटरी पर जरूर दौड़ रही हैं। वहीं, कोरोना की वजह से 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन है। हालांकि, ऐसे भी खबरें सामने आई हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। दरअसल, कोरोना वायरस तेजी से एक व्यक्ति से दूसररे व्यक्ति में फैसला है। अबतक इस बीमारी से निपटने के लिए कोई भी टीका तैयार नहीं हो सका है। इससे बचने का एकमात्र तरीका फिलहाल सामाजिक दूरी है। इसके लिए ही लॉकडाउन किया गया है। इसे के चलते सभी राज्यों की सीमा को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: यूपी के अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने की बैठक, जानें- क्या कर रही है सरकार लखनऊ में एक और हॉटस्पॉट सील, सेनेटाइजेशन शुरू;पुलिस ने निकाला ये नायाब तरीका, ताकि संदिग्ध कराएं कोरोना की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget