एक्सप्लोरर

Lockdown: रिजर्वेशन को लेकर Railway ने दिया बड़ा बयान, इस तारीख के बाद करा सकेंगे टिकट बुक

Lockdown: रिजर्वेशन को लेकर Railway ने बड़ा बयान दिया है। रेलवे का कहना है कि रिजर्वेशन पर रोक 14 अप्रैल तक ही लगाई गई थी।

एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। सड़कें सूनी पड़ी हैं, बाजारें भी बंद हैं। हवाई सेवाओं पर भी विराम लगा हुआ है और इसी वजह से पटरियों पर रेल भी दौड़ती नहीं दिखाई दे रही हैं। दरअसल, कोरोना के संक्रमण की साइकिल को तोड़ने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे में अफवाह उड़ी थी कि लॉकडाउन खत्म होते ही रेलवे अपनी रिजर्वेशन सुविधा बाहर करने वाला है। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रेलवे (Indian Railway) की ओर से बताया गया है कि रिजर्वेशन पर रोक 14 अप्रैल तक ही लगाई गई थी। इसके बाद की तारीख में रिजर्वेशन कराने पर रोक कभी भी नहीं लगाई गई थी।

14 अप्रैल को खत्म हो रहा है लॉकडाउन

ऐसे में ये स्पष्ट हो गया है कि लॉकडाउन (Lockdown in India) के बाद 15 अप्रैल से रिजर्वेशन खुलने की बात झूठी है, क्योंकि जब रोक ही नहीं लगाई थी, तो इसके खुलने की बात कहा से आ गई। बता दें कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

IRCTC 15 अप्रैल से शुरू कर रहा है टिकटों की बुकिंग

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल से आईआरसीटीसी रेलवे टिकटों की बुकिंग शुरू कर देगा, ये ये सुविधा आंशिक रूप से ही शुरू होगी। ट्रेनों का परिचालन के पूरी तरह से शुरू होने में समय लगेगा।

नियम के तहत 120 दिन पहले रिजर्वेशन कराने की सुविधा

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि हालिया नियमों के मुताबिक यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलने लगती है। ऐसे में नियम के तहत 15 अप्रैल और उससे आगे की तारीखों पर यात्रा करने के लिए 120 दिन पहले ही रिजर्वेशन बुकिंग की सुविधा दी गई है। ऐसे में ये बिल्कुल अफवाह है कि 15 अप्रैल से रेल यात्रा के लिए रिजर्वेशन सुविधा बहाल होने जा रही है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। रेलवे की ओर से बताया कि लॉकडाउन से बहुत पहले ही 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए रिजर्वेशन खुल गया था, इसपर कभी रोक लगाई ही नहीं गई थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के पहले 22 मार्च को रेलवे की पैसेंजर सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मालवाहक ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है। अब लॉकडाउन के खत्म होते ही धीरे-धीरे पैसेंजर सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी रेलवे से ये आग्रह किया था कि वो देशभर में दवाओं, खाद्य पदार्थों, आवश्यक कलपुर्जों की शीर्घ आपूर्ति के लिए अपनी सेवाएं शुरू करे।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus in India Live Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार, 41 की मौत Coronavirus शामली में कोरोना संदिग्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की...सामने आयी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget