एक्सप्लोरर

Lockdown in India लॉक डाउन बढ़ाये जाने के बाद 3 मई तक नहीं चलेंगीं ट्रेन...बंद रहेंगी उड़ानें...ये रही आज की पूरी जानकारी

लॉक डाउन बढ़ाये जाने के बाद रेल और हवाई सेवाओं को 3 मई तक निलंबित रखने का फैसला किया गया है। पीएम के लॉक डाउन जारी रहने की घोषणा के बाद रेल मंत्रालय ने भी स्थिति साफ कर दी

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ ही तमाम अटकलों पर भी विराम लगा गया। माना जा रहा था कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन अवधि रहेगी इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। भारतीय रेलवे ने भी साफ कर दिया है कि 3 मई तक कोई भी यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। यही नहीं हवाई सेवाओं को भी तीन मई तक रद्द करने का ऐलान किया गया है। उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोनों ही बंद रहेंगी।

नहीं चलेंगी ट्रेनें रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुये कहा कि रेलवे ने तीन मई तक अपनी यात्री रेल सेवा निलंबित रखने का फैसला किया है। जल्द ही इस पर विस्तार से जानकारी दे दी जाएगी। इससे पहले यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थीं।

रेल मंत्रालय के मुताबिक प्रीमियम ट्रेन, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, सबर्बन ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल और कोंकण रेलवे आदि को 3 मई तक के बंद कर दिया गया है।

फ्लाइट का संचालन भी बंद रहेगा लॉक डाउन बढ़ाये जाने के बाद अब स्थिति साफ हो गयी है। उड्डयन मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि सभी तरह की उड़ानें (घरेलू व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें) 3 मई रात 12 बजे तक रद्द रहेंगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिये सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। केवल मालगाड़ियां ही चलाई जा रही हैं। ऐसे में काफी लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं और अपने घर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन अभी इसका कोई साधन नहीं है। इसलिए लाखों लोगों को ट्रेनों के चलने का इंतजार है।

वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन को बढ़ाते हुए 3 मई तक इसे जारी रखने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है और देशवासियों के बलिदान के कारण देश को काफी कम नुकसान हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget