एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के खिलाफ करियर का अंतिम वनडे मैच खेलेंगे मलिंगा, 20-20 को लेकर किया ये एलान

श्रीलंके तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने साफ किया है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतिम एक दिवसीय मैच खलेंगे। इसके बाद वह क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे। लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि वह 20-20 क्रिकेट खलते रहेंगे।

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे लेकिन टी20 क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।

मलिंगा ने शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले अपने विदाई वनडे के लिये प्रशंसकों को आमंत्रित किया और कहा कि क्रिकेट बोर्ड ने 50 ओवरों के प्रारूप से संन्यास लेने के उनके आग्रह को मान लिया है।

मलिंगा ने अपनी पत्नी के फेसबुक पेज पर अपने प्रशंसकों को जारी वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें उन अधिकारियों या खिलाड़ियों के प्रति कोई शिकवा नहीं है जिन्होंने उन्हें टीम से बाहर करने की कोशिश की।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि चयनकर्ताओं ने दो साल पहले उन्हें बाहर कर दिया था लेकिन वह हाल में संपन्न हुए विश्व कप में अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहे। मलिंगा ने कहा, 'शुक्रवार को आखिरी बार आप मुझे वनडे मैच खेलते हुए देखोगे। अगर संभव हो तो कृपया मैच देखने के लिये पहुंचे।''

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व अभ्यास के दौरान मलिंगा ने कहा कि उन्हें टी20 में खेलने की उम्मीद है और वह आस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मुझे अगले टी20 विश्व कप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद है। आशा है कि मुझे इसका मौका मिलेगा लेकिन अगर कोई मुझसे बेहतर खिलाड़ी मौजूद रहता है तो मुझे बाहर होने में कोई परेशानी नहीं होगी।''

अलग तरह के गेंदबाजी एक्शन से पहचान बनाने वाले मलिंगा ने 15 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 225 एकदिवसीय में 335 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट क्रिकेट को 2010 में अलविदा कहने वाले 35 वर्षीय इस गेंदबाज ने 30 मैचों में 101 विकेट लिये हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget