Gorakhpur News: होली से पहले गोरखपुर में बड़ी मात्रा में मिलवाटी मावा जब्त, खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Gorakhpur: गोरखपुर में होली के त्योहार से पहले दो क्विंटल मिलावटी मावा बरामद हुआ है. खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर इस मावे को कब्जे में ले लिया है.

Gorakhpur: होली के त्योहार से पहले गोरखपुर फूड विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है. फूड विभाग की टीम ने बाहर से आए दो क्विंटल सड़े हुए मावे की खेप बरामद की है. ये मावा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता था, लेकिन इससे पहले ही इसे जब्त कर लिया गया. खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलावटी मावे की खेप आने वाली है. इस खबर के आधार पर ही खाद्य विभाग ने ये कार्रवाई की.
गोरखपुर में मिलावटी मावा जब्त
खबर के मुताबिक गोरखपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि मिलावटी मावा बाहर से गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर बस से आने वाला है. खाद्य अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया. जिसके बाद ये टीम सुबह है रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने चार टोकरी में तय मानक से कम क्वालिटी का मावा बरामद किया. छापामारी करने वाली टीम ये देखकर हैरान रह गई कि इसमें से दो टोकरी मावे में से बदबू भी आ रही थी.
खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
खाद्य विभाग की टीम ने बदबू आ रही दो टोकरी मावे को नष्ट कर दिया है. इसके अलावा दो टोकरियों के मावे को कब्जे में ले लिया है. फूड विभाग की छापेमारी के डर से कोई व्यापारी अब तक इसे लेने नहीं आया है. वहीं दो टोकरी मावे को फ्रीजर में सुरक्षित कर दिया गया है. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अगामी त्योहार को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है. टीम ने 50-50 किलो की चार टोकरी बरामद की है. आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें-
Gonda News: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के अपहरण मामले में थी तलाश
CM योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, यूपी के इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा




















