एक्सप्लोरर

अयोध्या: भगवान राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति की स्थापना के लिये जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करना योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसके लिये जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है

अयोध्या, एजेंसी। जिलाधिकारी ने अयोध्या नगरी में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है, जिसकी घोषणा दो साल पहले की गई थी।

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फैजाबाद सदर तहसील के हवेली अवध परगना के अंतर्गत आने वाले गांव मांझा बरहटा में भूमि अधिग्रहण के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी की। अधिगृहीत की जाने वाली 85 एकड़ भूमि मंदिर नगरी अयोध्या से पांच किलोमीटर दूर है।

इस बीच, गांव के कुछ लोगों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आपत्ति उठानी शुरू कर दी है क्योंकि वे उस जमीन को नहीं छोड़ना चाहते जहां वे चार पीढ़ियों से रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने एजेंसी से बात करते हुये कहा, ''हमने आपत्तियां आमंत्रित की हैं, ताकि मालिक 15 दिन के भीतर इन्हें जमा कर सकें। अनधिकृत रूप से काबिज लोगों को भूमि खाली करनी होगी।'' आदित्यनाथ सरकार ने 2017 में इस परियोजना की घोषणा की थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget