एक्सप्लोरर

लालजी टंडन ने कुंभ मेले में मौत को दी थी मात, आधी रात लगी भीषण आग में जल गया था सारा सामान

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया है. लेकिन, साल 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेले में उन्होंने मौत को मात दी थी. आधी रात लगी आग में उनका मोबाइल, घड़ी, चश्मा और ब्रीफकेस सब कुछ जलकर राख हो गया था.

प्रयागराज: मध्यप्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन ने पिछले साल संगम नगरी प्रयागराज में लगे दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले कुंभ में मौत को मात दी थी. आधी रात को टंडन चारों तरफ से आग की लपटों से घिर गए थे. उनका मोबाइल, घड़ी, चश्मा और ब्रीफकेस सब कुछ जलकर राख हो गया था, लेकिन आग की लपटें उन्हें छू तक नहीं सकी थीं. एक चिंगारी भी उनके पास नहीं फटक सकी थी. हालांकि, आग जितनी भयानक थी और उसने जिस तरह की तबाही मचाई थी, उसमें पूरी तरह सुरक्षित बच पाना कतई किसी अजूबे से कम नहीं था. लालजी टंडन उस वक्त बिहार के गवर्नर थे.

मेले में ही रुके टंडन प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर पिछले साल 14 जनवरी से 50 दिनों के कुंभ मेले की शुरुआत हुई थी. देश दुनिया से तकरीबन 50 करोड़ श्रद्धालु आस्था के इस मेले गंगा के संगम में डुबकी लगाने के लिए आए थे. राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नामचीन वीआईपी हस्तियां भी इस मेले में शामिल हुईं थीं. 10 फरवरी को शाही स्नान का सिलसिला खत्म होने के बाद वीआईपी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई थी. उस वक्त के बिहार के गवर्नर लालजी टंडन 12 फरवरी को कुंभ मेले में आए थे. टंडन शहर में रुकने के बजाय मेले में ही रुके थे.

लालजी टंडन ने कुंभ मेले में मौत को दी थी मात, आधी रात लगी भीषण आग में जल गया था सारा सामान

जल गया सामान लालजी टंडन को सेक्टर 20 के अरैल इलाके की त्रिवेणी टेंट सिटी की वीआईपी कॉटेज कॉलोनी में ठहराया गया था. रात करीब पौने तीन बजे इस टेंट सिटी में अचानक आग लग गई. कपड़ों और घास-फूस से बने कॉटेज धू-धूकर जलने लगे. बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद पावर सप्लाई भी ठप हो गई. जब तक कोई कुछ समझता तब तक आग की लपटें लालजी टंडन के कॉटेज तक भी पहुंच गईं. टंडन जी उस वक्त गहरी नींद में सोए हुए थे. शोर सुनकर वो फौरन कॉटेज से बाहर आ गए. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत एक गाड़ी में बिठाकर बाहर निकाला. आग इतनी तेजी से फैली कि लालजी टंडन को अपना मोबाइल, चश्मा, घड़ी, कपड़े और ब्रीफकेस उठाने का भी मौका नहीं मिला. आग की लपटों को देखकर उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी उनका सामान बचाने की कोई कोशिश नहीं की थी. इसके बाद लालजी टंडन को रात के वक्त ही शहर के सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया.

लालजी टंडन ने कुंभ मेले में मौत को दी थी मात, आधी रात लगी भीषण आग में जल गया था सारा सामान

विचलित नहीं हुए थे लालजी टंडन दरअसल, आग जिस वक्त विकराल रूप धारण कर रही थी, तभी लालजी टंडन टॉयलेट जाने के लिए उठे थे. अगर वक्त रहते उनकी आंख न खुलती तो उनको बचाना काफी मुश्किल होता और कोई अनहोनी हो सकती थी. मौत को मात देकर नई जिंदगी पाने के बाद भी लालजी टंडन कतई विचलित नहीं हुए थे. वो अगले दिन फिर से मेले में आए और सहज दिखे. अगले दिन ही तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी कुंभ मेले में आना था. लालजी टंडन ने साल 2001 में प्रयाग में आयोजित महाकुंभ मेले के आयोजन में अहम भूमिका निभाई थी. वो उस वक्त यूपी सरकार में नगर विकास समेत कई विभागों के कैबिनेट मंत्री थे. मेले के आयोजन में उनके विभागों की भूमिका बेहद अहम थी.

यह भी पढ़ें:

लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, मायावती और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताया दुख

समर्थकों में 'बाबूजी' के नाम से लोकप्रिय थे टंडन, जानें- कैसा रहा इनका सियासी सफर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget