एक्सप्लोरर

UP Double Murder: अवैध संबंध के चलते पत्नी और बेटी की हत्या, पति की खूनी साजिश का ऐसे हुआ पर्दाफाश

UP Crime News: लूट और हत्या का रंग देकर पुलिस को पति गुमराह कर रहा था. सख्ती से हुई पूछताछ में पति नीरज कुशवाहा टूट गया. पुलिस के मुताबिक पति का एक लड़की से अवैध संबंध था.

UP Double Murder: ललितपुर पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा वारदात के चार घंटे में कर दिया. पूछताछ में पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पति ने अवैध संबंध के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया था. सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले में मासूम बेटी और पत्नी का शव सोमवार की सुबह मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक महिला की उम्र लगभग 22 वर्ष और बेटी की उम्र एक वर्ष थी. दोहरे हत्याकांड की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

डबल मर्डर का खुलासा

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. वारदात के बाद पति ने झूठी कहानी रची थी. पति ने बताया कि लूटपाट के दौरान पत्नी और बेटी की नकाबपोश बदमाशों ने हत्या कर दी. उसने बताया कि लूटपाट के लिए आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोला था. शक की सुई महिला के पति पर घूमने लगी. पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने डबल मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए पांच टीमों का गठन किया. सर्विलांस और फॉरेंसिक और एसओजी टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई.

गिरफ्त में हत्यारा पति

सख्ती से हुई पूछताछ में पति नीरज कुशवाहा टूट गया. पुलिस के मुताबिक पति का लड़की से अवैध संबंध था. पत्नी को पति के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी. दोनों के बीच रात दो बजे झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर पति ने क्रिकेट के बल्ले से पत्नी पर हमला कर दिया. हमले में घायल पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गला दबाकर बेटी को भी मार डाला. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपना सिर फोड़ लिया.

लूटपाट जैसी घटना प्रतीत होने के लिए घर का सामान भी बिखेर दिया. पति ने ज्वेलरी को टीवी के पीछे छिपा दिया. पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक ने बताया कि आरोपी पति की साजिश बेनकाब हो गई है. पति ने बंधक बनाकर अपराधियों की करतूत को दिखाने की कोशिश की थी. डबल मर्डर का खुलासा करनेवाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार नगद इनाम दिया है. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, बिल्डर की सुरक्षा में थै तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget