एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, बिल्डर की सुरक्षा में थै तैनात

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. कार में चार लोग सवार थे. जिनमें से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, एक शख्स फरार है.

Ghaziabad Accident News: गाजियाबाद में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सामने आई. जहां इनोवा कार सवार दो कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. गाड़ी में एक ड्राइवर और बिल्डर निखिल चौधरी भी मौजूद थे. जिसमें निखिल चौधरी फरार है और पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. दोनों कांस्टेबल बिल्डर निखिल चौधरी के गनर हैं.

इंदिरापुरम इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार हादसे का शिकार हुई. वसुंधरा चौकी से यू टर्न लेते वक्त यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में होने के कारण संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई. इनोवा कार में सवार दो पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. ये दोनों सिपाही बिल्डर निखिल चौधरी की सुरक्षा में तैनात थे. मृतक सिपाहियों में एक सिपाही दिल्ली पुलिस का है और एक सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है. 

मृतक जवान के पिता बोले- ये हादसा नहीं हत्या

मृतक जवान के पिता घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया है कि ये हादसा नहीं है बल्कि हत्या है. दोनों मृतक जवानों का पोस्टमार्टम पैनल की निगरानी में होना चाहिए. कार में जो अन्य लोग सवार थे वो कहां हैं? उनकी जांच होनी चाहिए. इस मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि कल देर रात थाना इंदिरापुरम में एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें वसुन्धरा फ्लाई ओवर के नीचे एक इनोवा कार के डिवाइडर से टकराने की जानकारी मिली थी. 

पुलिस चालक से कर रही पूछताछ

उन्होंने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे. जिसमें निखिल चौधरी, उसके दो गनर और ड्राइवर शामिल थे. पुलिस ने तत्काल ही घटनास्थल पर जाकर जांच की तो दो पुलिस कर्मी काफी घायल अवस्था में थे. उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया. चालक मनोज शर्मा को थाने पर बिठाया गया है. निखिल चौधरी फरार चल रहा है. मृतक पुलिस कर्मियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में सीवर ओवरफ्लो पर सियासत तेज, FIR के बाद BJP-सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप
वाराणसी में सीवर ओवरफ्लो पर सियासत तेज, FIR के बाद BJP-सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप
'ताकत के बल पर...', UCC पर अमित शाह के बयान को लेकर भड़के मुस्लिम धर्मगुरु
'ताकत के बल पर...', UCC पर अमित शाह के बयान को लेकर भड़के मुस्लिम धर्मगुरु
लखनऊ: मोबाइल की EMI के लिए युवक का खून निकलवा, 5 दिन तक बंधक बनाया
मोबाइल की EMI के लिए युवक का खून निकलवा, 5 दिन तक बंधक बनाया
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Embed widget