एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा केस में एक और गिरफ्तार, मामले में यह चौथी गिरफ्तारी

शेखर भारती को तीन अक्टूबर को हुई तिकोनिया हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले लवकुश, आशीष पांडेय और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था.

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में मंगलवार को एक और व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेखर भारती को तीन अक्टूबर को हुई तिकोनिया हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. इससे पहले लवकुश, आशीष पांडेय और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) एस पी यादव ने कहा कि शेखर भारती को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया और उन्होंने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने 14 दिन की पुलिस हिरासत के लिए अदालत में एक आवेदन दायर किया जिस पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी. एसपीओ यादव ने कहा, "अंकित दास और लतीफ नाम के दो लोगों ने सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आवेदन किया है." उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने तिकोनिया हिंसा प्राथमिकी के संबंध में इन व्यक्तियों की स्थिति के संबंध में पुलिस थाने से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी.

आशीष मिश्रा से SIT पूछताछ कर रही है

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मंगलवार को अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया, जहां विशेष जांच दल (SIT) उससे गहन पूछताछ कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत से मंजूरी मिलने पर आशीष मिश्रा को पुलिस हिरासत में लिया गया.

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में आशीष मिश्रा को शनिवार को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और आधी रात के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लखीमपुर जिला जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने की 'विजय यात्रा' की शुरुआत, बीजेपी बोली- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं

Explained: बिजली संकट से अछूता नहीं यूपी, जानें देश के सबसे बड़े सूबे के क्या हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget