एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने की 'विजय यात्रा' की शुरुआत, बीजेपी बोली- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं

विजय रथ यात्रा के पहले चरण में अखिलेश यादव कानपुर के साथ हमीरपुर तक लोगों का हालचाल लेंगे. बीजेपी का कहना है कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं.

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के एलान से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज से अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की है. कानपुर से समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा की शुरुआत की गई है. समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा यूपी के शहरी इलाक़ों के साथ-साथ गांवों में भी जाएगी. आज विजय रथ यात्रा के पहले चरण में अखिलेश यादव कानपुर के साथ हमीरपुर तक लोगों का हालचाल लेंगे.

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ''भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं. कानपुर बड़ा शहर है. यहां कारोबार, रोज़गार है. कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है. भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है.''

अखिलेश यादव ने जहां कानपुर से विजय यात्रा की शुरुआत की है, वहीं उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है. शिवपाल यादव ने वृंदावन के मंदिर में बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के बाद शंख बजाकर सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की.

अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं- बीजेपी

सपा प्रमुख अखिलेश यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीजेपी का कहना है कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जब परिवार ही एक नहीं है और उसी के अंदर विभाजन है तो समाजवादी पार्टी के लोग विभाजन की राजनीति ही करेंगे. उनका चाल चरित्र चेहरा तो परिवार से ही दिखता है. बेटे जान ने चाचा जान और अब्बा जान का क्या हश्र किया है वो आपके सामने है.

यह भी पढ़ें-

Explained: बिजली संकट से अछूता नहीं यूपी, जानें देश के सबसे बड़े सूबे के क्या हैं हालात?

त्योहारों को लेकर CM योगी आदित्‍यनाथ की कड़ी चेतावनी, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget