एक्सप्लोरर

Lakhimpur Case: प्रियंका गांधी की मांग- गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनकी भूमिका की जांच हो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनकी भूमिका की जांच करने की मांग की है.

Lakhimpur Kheri Violence: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा सुनियोजित साजिश करार दिए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनकी भूमिका जांच की जानी चाहिए. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लखीमपुर किसान नरसंहार के 2 महीने बाद जांच कर रही एसआईटी का कहना है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और अन्य आरोपियों ने आपराधिक कृत्य लापरवाही और उपेक्षा से नहीं, बल्कि जानबूझकर पूर्व सुनियोजित योजना के अनुसार जान से मारने की नीयत से किया था.’’ 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘इस मामले में किसानों ने शुरुआत से ही ये बात कही कि गृह राज्यमंत्री के बेटे ने साज़िश करके इस घटना को अंजाम दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी घटना की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित कराने को लेकर चिंता ज़ाहिर की थी एवं जांच की धीमी गति एवं जांच के तरीक़े पर अप्रसन्नता व्यक्त की थी.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘एसआईटी ने माना लखीमपुर किसान नरसंहार सुनियोजित योजना से किया गया. फिर गृह राज्यमंत्री को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री क्यों बचा रहे हैं?’’ 

प्रियंका गांधी ने की गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘पीड़ित परिवार और हम सत्याग्रह कर रहे लोग पहले दिन से मांग कर रहे हैं कि गृह राज्यमंत्री की बर्ख़ास्तगी हो, क्योंकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों एवं पीड़ित परिवारों का साफ़-साफ़ कहना था कि पूरी साज़िश करके हिंसा की गई और किसानों को कुचला गया. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी किसान विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन करते हुए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के साथ मंच साझा किया एवं उनको संरक्षण दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अजय मिश्रा अभी तक अपने पद पर बने हुए हैं और उनके ख़िलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि इन्हीं अजय मिश्रा ने हत्याकांड से कुछ दिन पहले किसानों को मंच से धमकी देते हुए सबक सिखाने की बात कही थी.’’ उन्होंने यह भी कहा कि गृह राज्यमंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर लखीमपुर किसान नरसंहार में उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

'यूपी की कोई नदी साफ नहीं, इसलिए योगी आदित्यनाथ ने नहीं लगाई डुबकी', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

UP Election 2022: पीएम मोदी ने श्रमिकों के साथ खाना खाया तो अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget