एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बाबा राघवदास के नाम से जाना जाएगा कुष्‍ठ सेवाश्रम, नाम बदलकर दी गई श्रद्धांजलि

बाबा राघवदास महाराष्ट्र से चलकर पूर्वांचल पहुंचे और उन्होंने कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम शुरू किये. उनके जन्मदिवस पर गोरखपुर के जिलाधिकारी ने बाबा राघवदास द्वारा समाज के हित से जुड़े कार्यों को याद किया.

गोरखपुर: बाबा राघवदास का जन्‍म 12 दिसंबर को हुआ था. उनके जन्‍मदिवस के मौके पर राजेंद्र नगर स्थित कुष्ठ सेवाश्रम में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया. इसके साथ ही साधारण सभा की हुई बैठक में संस्था का नाम बदल कर ''बाबा राघव दास सेवा आश्रम'' किए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन ने की. संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी गोरखपुर के विजेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संस्था के सचिव सुरेश सिंह ने प्रस्ताव रखा. उन्‍होंने संस्था के नियमावली में कुष्ठ रोग के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं निहित करने की बात रखी गई.

गोरखपुर के राजेन्‍द्र नगर स्थित कुष्‍ठ सेवाश्रम का नाम बदलकर बाबा राघवदास करने के निर्णय पर सर्वसम्‍मति बनी. निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा कुष्ठ रोगियों के साथ-साथ निराश्रित मंदबुद्धि और विभिन्न जटिल रोग से ग्रसित लोगों की चिकित्सा सेवा सुनिश्चित की जाए. बैठक में संस्था के चतुर्मुखी विकास कैसे सुनिश्चित हो पाएगी, इस पर विधिवत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

सभी की सेवा के लिये समर्पित

जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पांडियन ने कहा कि बाबा राघवदास ने मेडिकल कालेज के साथ कुष्‍ठ सेवाश्रम का नाम दिया गया है. उन्‍होंने कहा कि ये केवल कुष्‍ठ लोगों का नहीं है. ये मानस‍िक रूप से बीमार, अनाथ और बुजुर्ग के साथ भूखे लोगों की सेवा के लिए अर्पित है. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर का कोई अनाथ और भूखा न रह जाए. इसलिए वे इस संस्‍था को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि बाबा राघव दास जी अपने जीवन काल में जो भी कार्य पूर्ण करने की इच्‍छा रखते रहे हैं. उन्‍हें वे लोग पूरा करेंगे.

पूर्वांचल में किये सामाजिक कार्य

बैठक के बाद संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आश्रम परिसर में स्थापित संस्था के संस्थापक परमहंस बाबा राघव दास के प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक लोकार्पण किया गया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा राघव दास ने महाराष्ट्र से चलकर पूर्वांचल में विभिन्न सामाजिक कार्य किए और सामाजिक संस्थाओं की स्थापना की जिसमें यह आश्रम सम्मिलित है.

अनावरण कर कार्यक्रम का संचालन संस्था के सदस्य डॉ. सीपीएम त्रिपाठी ने किया. संस्था के सचिव सुरेश सिंह ने जिलाधिकारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर आरके श्रीवास्तव, एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. गणेश यादव, समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग अधिकारी, अचिंत्य लाहिरी, मानवेंद्र विक्रम सिंह, मोहम्मद सैफ, मंकेश्वर नाथ पांडे, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी यशपाल सिंह सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें.

केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- पूर्वांचल के विकास को देना होगा महत्‍व, प्रदेश में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget