एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिस और ईरानी गैंग में मुठभेड़, तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

UP Crime News: कुशीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में ईरानी गैंग के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं.

Kushinagar Encounter News: कुशीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि ईरानी गैंग किसी वारदात को अंजाम देने वाला है. जिस पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरु किया. जिससे घबराकर बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया. 

तीनों बदमाशों पर घोषित था इनाम
जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम की सोमवार रात एक बजे ईरानी गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हुई. गाजीपुर-भरपटिया मार्ग के पास हुए मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गये. जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए बदमाशों में एक पर 50 हजार व दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपियों के पास से असलहा और 3.20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई.

आरोपियों के पास से लूट का माल बरामद
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मुठभेड़ में फर्रूखाबाद के ठंडी सड़क निकट निवासी सुल्तान उर्फ यासीन और समीर अब्बास उर्फ वसीम अली पुलिस की गोली से घायल हो गए. सुल्तान पर 50 हजार और समीर पर 25 हजार का इनाम घोषित था. गिरोह का तीसरा सदस्य 25 हजार का इनामी बिहार के थावे विदेशी टोला का रहने वाला नमाजी अली है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो बाइक, 3.20 लाख नकदी, तीन तमंचा, कारतूस, दाहूगंज बाजार से चोरी किए गए आभूषण बरामद किया गया है.

बदमाशों के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं केस 
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ फर्रुखाबाद, मैनपुरी, लखनऊ के विभिन्न थानों, गोरखपुर, नेबुआ नौरंगिया और तमकुहीराज में केस दर्ज हैं. कुछ दिन पहले तमकुहीराज के दाहूगंज में सराफा व्यवसायी की दुकान से सात लाख के आभूषण की चोरी भी इसी गिरोह ने की थी. इस गिरोह का नेटवर्क महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैला है. तीनों को गिरफ्तार करने वाली स्वॉट, सर्विलांस और पुलिस टीम को एडीजी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Ram Temple News: राम मंदिर को लेकर विदेशी भक्तों में भी क्रेज, 2023 में इतने विदेशियों ने किए रामलला के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget