एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर के बीएसए कार्यालय में शिक्षकों में मारपीट, दो को लिया गया हिरासत में

Kushinagar News: कुशीनगर के बीएसए में शिक्षकों का झगड़ा सीसीटीवी में भी कैद हो गया है. पुलिस ने मारपीट करने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है. घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Kushinagar BSA News: कुशीनगर जिले के बीएसए (BSA) कार्यालय में शुक्रवार (6 अक्टूबर) की देर शाम शिक्षकों में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक शिक्षक घायल हो गए हैं. घटना के समय कार्यालय में अफरा-तफरी माहौल बन गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, बीएसए ने मारपीट में शामिल तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

दुदही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोसाईपट्टी के सहायक अध्यापक मनीष कुशवाहा और इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जंगल विशुनपुरा के रवीश कुशवाहा शुक्रवार की देर शाम बीएसए कार्यालय पहुंचे. दोनों ने परिषदीय शिक्षक बीएसए कार्यालय के अंदर घुसकर लिपिक रहे विजय पांडेय से रिकॉर्ड वापस करने की मांग की. 

कुशीनगर बीएसए कार्यालय में शिक्षकों में मारपीट

इस पर लिपिक ने बताया कि मेरा स्थानांतरण कप्तानगंज ब्लॉक में हो गया है और कोर्ट केस के जरूरी कागजात के लिए कार्यालय आया हूं. इसके बारे में संबंधित लिपिक से बात करें. इतने में दोनों शिक्षक गुस्सा हो गए. इसी बीच वहां पहुंचे नेबुआ नौरंगिया के गड़हिया बसंतपुर निवासी रविकांत राय उर्फ रामनिवास राय से उन्होंने जमकर मारपीट की. जिससे वह घायल हो गए. 

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में  

मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाकर घायल का इलाज कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. बीएसए ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण 

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बताया कि कार्यालय में मारपीट करने वाले तीन शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: इमरान मसूद अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में होंगे शामिल, BSP ने किया था निष्कासित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget