एक्सप्लोरर

UP Politics: इमरान मसूद अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में होंगे शामिल, BSP ने किया था निष्कासित

Imran Masood: इमरान मसूद को अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निष्कासित किया गया था. वह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे.

Imran Masood News: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. नेताओं का घर वापसी, एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला भी जारी है. अब पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद कांग्रेस (Congress) में जा रहे हैं. आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम नेताओं के तौर पर जाने जाने वाले इमरान मसूद पहले कांग्रेस में ही थे. 

बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में हाल ही में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. कांग्रेस में वापसी पर इमरान मसूद ने कहा है कि मौजूदा हालात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की. उसके बाद परिवर्तन का युग शुरू हुआ. पहले भी जब मैं पार्टी में था तो काम करने का एक शानदार अनुभव रहा है. दुर्भाग्य से एक डेढ़ साल तक मैं पार्टी का हिस्सा नहीं था. अब मैं घर वापसी कर रहा हूं. 

इमरान मसूद ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि मैं 2024 के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण समझता हूं. यह विपक्षी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही जरूरी है. आज देश में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है. पहले विपक्ष की बात को सही से सुना जाता था, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं है. देश में आज बदलाव की जरूरत है. मैं संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करता हूं. अगर अलग राज्य बनता है तो देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा. 

राहुल गांधी की तारीफ पर मायावती ने निकाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने पर इमरान मसूद को मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इमरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश प्रभारी का पद छोड़कर सपा में चले गए थे, लेकिन वहां उन्हें या उनके किसी साथी को टिकट नहीं दिया गया. 

सपा से आए थे बसपा में

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सपा में जाकर संतुष्ट थे, लेकिन हमारी दाल ज्यादा नहीं गल पाई. इसके बाद हमारे समर्थकों का बहुत दबाव था. इसके बाद हमने ने पार्टी छोड़ दी. फिर बसपा में आ गए. उस पार्टी ने हमें खुद ही निष्कासित कर दिया. तो मैं अपनी पुरानी पार्टी में वापस जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काफी अच्छा भविष्य है. पार्टी को मजबूत करूंगा अगर पार्टी टिकट देगी तो देखा जाएगा. अभी सात अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करूंगा. 

ये भी पढ़ें- 

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिले डिप्टी सीएम, डॉ घनश्याम त्रिपाठी के घर भी पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget